देश

Space से कैसा दिखता है आज का भारत?…शुभांशु शुक्ला की आंखों से देखें!

Shubhanshu Shukla Return : इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) गए भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) आज धरती पर आ गए हैं। उन्होंने आने से पहले अपने देश भारत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनका देश भारत स्पेस से कैसे दिखता है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) गए भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने कहा कि आज का भारत सारे जहां से अच्छा दिखता है। रविवार को अंतरिक्ष स्टेशन पर आयोजित फेयरवेल में शुभांशु शुक्ला ने उक्त बातें कही। आपको बता दें कि आज शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से घर वापसी हो गई है। एक्सिओम-4 मिशन के तहत शुभांशु शुक्ला के साथ तीन और अंतरिक्ष यात्री ISS गए थे। इन सभी का 14 दिन का यह टूर पूरा हो गया है। इस दौरान इन सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने कई तरह के रिसर्च किए। आईएसएस से अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से भी बात की थी। उनकी वापसी के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है।

देशवासियों के लिए संदेश

अपने फेयरवेल में शुभांशु शुक्ला ने कहा कि यह एक कभी न भूलने वाली व यादगार यात्रा रही। उन्होंने इस यात्रा के लिए अपने साथियों के साथ-साथ नासा, एक्सिओम मिशन के साथ-साथ भारत सरकार और देशवासियों का धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी कहा कि इस यात्रा से मुझे बहुत कुछ अनुभव मिला। मैं यहां से बहुत कुछ लेकर जा रहा है। शुभांशु शुक्ला ने अपने फेयरवेल में हिंदी में दिए संदेश में कहा, कमाल की यात्रा रही है यह मेरी। अब मेरी यह यात्रा खत्म होने वाली है। लेकिन आपकी और मेरी यात्रा बहुत लंबी है। हमारी स्पेस मिशन की जो यात्रा है वो बहुत लंबी है और बहुत कठिन भी है। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अगर हम निश्चय कर ले यह संभव है।

आज का भारत, सारे जहां अच्छा

इसका एक वीडियो भी जारी हुआ है। जिसे योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर डाला है। वीडियो में शुभांशु शुक्ला कह रहा हैं कि 41 साल पहले कोई भारतीय अंतरिक्ष में गए थे और उन्होंने हमें बताया था ऊपर से भारत कैसा लगता है। कहीं न कहीं हम सभी यह जानना चाहते हैं कि स्पेस से आज भारत कैसा दिखता है। मैं आपको बताता हूं। आज का भारत स्पेस से महत्वकांक्षी दिखता है, आज का भारत निडर दिखता है। आज का भारत कॉन्फिडेंट दिखता है। आज का भारत गर्व से पूर्ण दिखता है। इन्हीं सब कारणों की वजह से मैं आपसे कहता हूं कि आज का भारत सारे जहां से अच्छा दिखता है। जल्द ही धरती पर मुलाकात करते हैं।

 

ये भी पढ़े- दिल्ली MCD ने बनाया नोएडा को डंपिंग ग्राउंड, कूड़ा फेंकने वाली 12 गाड़ियां जब्त

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

5 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

6 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

7 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

8 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

8 hours ago