तेलंगाना

खाली पड़े मकान में मिले कंकाल की पहचान, 10 साल बाद ऐसे खुला राज

Hyderabad: हैदराबाद पुलिस ने नामपल्ली इलाके में खाली पड़े घर में मिले कंकाल की पहचान कर ली है। पुलिस के मुताबिक घर में मिले कंकाल 10 साल पहले मर चुके अमीर खान नाम के शख्स के प्रतीत हो रहे हैं। दरअसल, सोमवार को गेंद ढूंढने गए एक शख्स को खाली पड़े मकान में कंकाल मिला था। जिसके बाद लोगों ने पेट के बल गिरे हुए कंकाल का वीडियो बना लिया था।

मुनीर का था खाली पड़ा घर

मंगलवार को पुलिस ने बताया कि नामपल्ली के खाली पड़ा घर मुनीर खान था। मुनीर के 10 बच्चे थे जिनमें से तीसरे नंबर का बेटा अमीर इसी घर में रहता था। खाली पड़े घर से जो कंकाल मिला है वो अमीर का ही लग रहा है। पुलिस के मुताबिक, खाली पड़े घर से नोकिया के एक मोबाइल फोन और कुछ फटे-पुराने नोट भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें: 8वां वित्त आयोग लागू होने में होगी देरी, जानें कब मिलेगा अप्रूवल?

वहीं, एसीपी किशन कुमार ने बताया कि फोन की बैटरी खत्म हो चुकी थी, उसकी मरम्मत करने के बाद पता चला कि (Hyderabad) वह कंकाल अमीर का है। साथ ही फोन लॉग में आखिरी कॉल साल 2015 की दिख रही है। जिसमें 84 मिस्ड कॉल मिली हैं। एसीपी के मुताबिक, “वह व्यक्ति लगभग 50 वर्ष का था, अविवाहित था और संभवतः मानसिक रूप से विक्षिप्त था। ऐसा लगता है कि उसकी मौत 10 साल पहले हुई है क्योंकि अब कंकाल की हड्डियाँ भी टूटने लगी थीं।”

यह भी देखें: Crime in Bihar: बिहार में कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में, बढ़ते अपराध पर घमासान | Bihar News

 

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

26 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

31 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

2 hours ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

3 hours ago