Delhi MCD made Noida a dumping ground
Noida News : नोएडा फेस-2 थाना क्षेत्र की पुलिस (Noida Police) की सहायता से नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने अवैध रूप से कूड़ा डंप करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने एक दर्जन से अधिक वाहनों को पकड़ा है जो दिल्ली से नोएडा में कूड़ा लाकर अवैध रूप से डंप कर रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, ये वाहन दिल्ली नगर निगम (MCD ) से जुड़े थे और नियमित रूप से दिल्ली से कूड़ा एकत्र करके नोएडा के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से जमा कर रहे थे। इस अवैध गतिविधि में स्थानीय लोगों का भी सहयोग था, जो इस काम को सुगम बनाने में मदद कर रहे थे। यह काम कई दिनों से चल रहा था। इसमें कई लोगों संलिप्त होने की बात भी सामने आ रही है।
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी और नोएडा पुलिस की टीम ने मिलकर इनको पकड़ा जिसके बाद उनके वाहनों को जब्त भी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह गतिविधि न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है बल्कि स्वच्छता व्यवस्था को भी प्रभावित कर रही थी। फेस-2 थाना की पुलिस के सहयोग से चलाए गए इस अभियान में पकड़े गए वाहनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्राधिकरण ने इस तरह की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए निगरानी तेज करने और नियमित चेकिंग की घोषणा की है। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्राधिकरण को दें। लेकिन इन सब में अब सवाल सबसे बड़ा खड़ा होता है कि आखिर ये खेल चल कैसे रहा था। प्राधिकरण जो लगातार सफाई को लेकर काम करने के दावे करने में लगा हुआ है। दो दूसरे राज्य में जाकर दिल्ली का कूड़ा दफ्न करने का काम किया जा रहा था।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…