दिल्ली/NCR

सोमवार का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली वालों के लिए जरूरी जानकारी…

New Delhi: नई दिल्ली का मौसम आज कुछ अलग ही अंदाज में दिख रहा है। कही धूप तो कहीं बादलों की हलचल। अगर आप ऑफिस जा रहे हैं या बाहर कोई काम है, तो मौसम की जानकारी आपके लिए जरूरी है। आइए जानते हैं कि आज राजधानी में मौसम कैसा रहेगा..

आज का मौसम

सोमवार को दिल्ली का अधिक तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और कम से कम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। दिनभर का तापमान लगभग 29.2 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। गर्मी के साथ-साथ उमस भी महसूस हो सकती है।

सूर्योदय और सूर्यास्त:

सूरज सुबह 5:37 बजे उगेगा और शाम 7:19 बजे अस्त होगा। यानी दिनभर आपको करीब 13 घंटे 42 मिनट की रोशनी मिलेगी।

बारिश होगी या नहीं?

आज बादल छाए रह सकते हैं लेकिन भारी बारिश होने की संभावना कम है। कही कही हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। दोपहर में थोड़ी देर के लिए धूप भी निकल सकती है। मौसम सुहाना तो नहीं, लेकिन बहुत ज्यादा खराब भी नहीं रहेगा।

अगले 6 दिनों का हाल:

मंगलवार से लेकर शनिवार तक तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। मंगलवार को तापमान 33.5 डिग्री, बुधवार को 36.4 डिग्री, बृहस्पतिवार को 37.7 डिग्री तक जा सकता है। शुक्रवार और शनिवार को भी हल्की गर्मी बनी रहेगी।

गर्मी में ऐसे रखें अपना ध्यान:

गर्मी का मौसम सिर्फ चुभती धूप ही लाता, बल्कि लू, डिहाइड्रेशन और थकावट भी साथ लाता है। ऐसे में अपना ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। यहां कुछ आसान और जरूरी उपाय दिए गए हैं:

1.खूब पानी पिएं:
दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। बाहर जाने से पहले भी खुद को हाइड्रेट रखें।

2.बाहर जाते समय छाता या टोपी साथ रखें:
तेज धूप में निकलने से पहले छाता, टोपी या स्कार्फ जरूर इस्तेमाल करें।

3.हल्के और सूती कपड़े पहनें:
गर्मी में कॉटन या लाइट फैब्रिक वाले कपड़े पहनें जिससे शरीर को हवा मिलती रहे।

4.दिन के सबसे गर्म समय (12 से 4 बजे) बाहर निकलने से बचें:
अगर बहुत जरूरी ना हो तो दोपहर के समय घर के अंदर ही रहें।

5. ताजगी देने वाले फल खाएं:
तरबूज, खीरा, नींबू पानी और नारियल पानी जैसे हाइड्रेटिंग चीजें लें।

दिल्ली वालों के लिए आज का दिन गर्मी और बादलों की जुगलबंदी वाला रहेगा। हल्की बारिश की उम्मीद है, लेकिन छाता साथ रखें तो अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें: ज्योति की डायरी और सुसाइड लेटर से पुलिस के हाथ लगेगा सुराग…? जानें क्या है शारदा यूनिवर्सिटी मामला

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

27 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

51 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago