Bareilly News
Bareilly News : कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वृंदावन संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर चिंता करते लोग देखे गए। उनकी स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए मंगलवार को सुबह बरेली के सांग्वेद संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य महेशचंद्र शर्मा और विद्वानों ने विशेष यज्ञ का आयोजन किया। यह यज्ञ श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में महंत पंडित सुशील पाठक की देखरेख में हुआ है।
सुबह सात बजे से शुरू हुए इस यज्ञ में संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया। बता दें कि नौ किलो विशेष हवन सामग्री का प्रयोग किया गया। यज्ञ पुरुष भगवान के समक्ष संत प्रेमानंद के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
इस अवसर पर हिंदू धर्म के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय से भी लोग शामिल हुए। एडवोकेट सोनी मलिक और उनके पति एम. मलिक ने भी यज्ञ में आहुति देकर संत प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में पंडित सुशील पाठक के साथ किशोरी दास, संजीव चौहान, पंडित सत्येंद्र शास्त्री, गिरिराज सिंह, संजीव मिश्रा, पत्रकार पंकज शर्मा, अशोक चौहान, पंडित विनोद शर्मा, दुष्यंत सिंह सोलंकी, शिवम गुप्ता, हरिकिशन शर्मा, दिनेश श्रीवास्तव, श्रीमती शेफाली चौहान, श्रीमती ममता सक्सेना, श्रीमती गुड्डी देवी, ओंकार सिंह, सब इंस्पेक्टर दिनेश सिंह, सुरेंद्र श्रीवास्तव, अजय अवस्थी, रिशिपाल उपाध्याय, राधेश्याम, नरेंद्र अग्निहोत्री, पंडित रामनिवास शर्मा, राजेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह सोलंकी, भगवानदास, राजकुमार और अभिषेक शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े : Bihar Election 2025 : सीएम योगी की एंट्री से NDA मजबूत, PK-तेजस्वी की रणनीति को झटका!
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…