उत्तर प्रदेश

हापुड़ में गन्ना भुगतान को लेकर किसानों में नाराज़गी, भाकियू ने की नुक्कड़ सभा

Hapur : दिवाली के मौके पर भी किसानों को गन्ना भुगतान न मिलने से नाराज़गी बढ़ गई है। जिले के बक्सर गांव में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया, जिसमें किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

सभा में संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करें और भाकियू के सिद्धांतों पर चलते हुए अपने हक की लड़ाई जारी रखें।

यामीन ने कहा किसानों की समस्याओं पर ठोस कार्रवाई नहीं हो रही

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष यामीन मलिक का फूलमालाओं से स्वागत किया और उन्होनें अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जिले के किसान लंबे समय से गन्ना भुगतान, निराश्रित पशुओं की समस्या और महंगे बिजली बिलों से परेशान हैं। आगे कहा कि भाकियू के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में किसानों की समस्याएं लगातार शासन और प्रशासन तक पहुंचाई जा रही हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर

यामीन मलिक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो किसान आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। उधर, चीनी मिल के कर्मचारी भी अपने लंबे समय से लंबित वेतन को लेकर धरने पर बैठे हैं, जिससे स्थिति और गंभीर होती जा रही है।

ये भी पढ़े - धर्म से ऊपर इंसानियत! संत प्रेमानंद के स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष यज्ञ, मुस्लिमों ने भी दी आहुति

इस मौके पर पी.के. वर्मा, नफीस अहमद, टीटू जाटव, साजिद अंसारी, मोहसिन, अरशद जुल्फेकार, नन्हे सिंह और महावीर सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shweta Gupta

Recent Posts

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

3 minutes ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

18 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

21 minutes ago

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

60 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

1 hour ago