Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 : बिहार में एनडीए के सीट बंटवारे को लेकर अब असंतोष की लहर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर भी दिखाई देने लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह इस फॉर्मूले से खुश नहीं हैं। उन्होंने अपने बयान और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान पर सवाल उठाए हैं।
गिरिराज सिंह ने कहा कि सीट बंटवारे में ज़मीनी कार्यकर्ताओं की राय को दरकिनार किया गया है। उन्होंने कहा, “जहां हम पिछले चुनाव में मात्र 500-700 वोट से हारे थे, वो सीटें किसी और को दे देना क्या सही है? नेताओं का काम कार्यकर्ताओं की आवाज़ बनना है, उनकी अनदेखी नहीं।” उनका यह बयान पार्टी नेतृत्व को सीधा संदेश माना जा रहा है कि बीजेपी के भीतर भी कई नेता इस फैसले से असहज हैं।
गिरिराज सिंह ने एक्स पर भी एक पोस्ट लिखकर चिराग पासवान का नाम लिए बिना स्ट्राइक रेट वाले दावे पर तंज कसा था। उन्होंने लिखा, “ये होता है असली स्ट्राइक रेट… 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने इतिहास रचा था। 243 में से 206 सीटें जीती थीं। जदयू की स्ट्राइक रेट 81% और बीजेपी की 89% थी। तब भी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान थे और आज भी वही हैं।” उनकी इस पोस्ट को राजनीतिक हलकों में चिराग के हालिया दावों पर सीधा हमला माना जा रहा है।
गौरतलब है कि इस बार NDA में सीट बंटवारे के दौरान चिराग पासवान ने लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के बेहतर प्रदर्शन का हवाला देते हुए बड़ी हिस्सेदारी हासिल की। नतीजतन, एलजेपी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं, जबकि बीजेपी और जेडीयू को 101-101 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। वहीं, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोकमोर्चा को 6-6 सीटें दी गई हैं।
ये भी पढे़ - Bihar Election 2025 : सीएम योगी की एंट्री से NDA मजबूत, PK-तेजस्वी की रणनीति को झटका!
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि गिरिराज सिंह का यह बयान सिर्फ उनकी नाराजगी नहीं, बल्कि पार्टी के अंदर पनप रहे व्यापक असंतोष का संकेत है। सीट बंटवारे से असंतुष्ट कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी अब खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर करने लगे हैं।
bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…
Rewa Girl Kidnapping: मध्य प्रदेश के रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…