Categories: Others

मैं पागल आदमी नहीं हूं…RCB की फ्रैंचाइजी को लेकर क्यों बोले कर्नाटक के डिप्टी सीएम ?

DK Shivakumar: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आरसीबी की फ्रेंचाइजी खरीदने की अफवाहों का खंडन कर दिया है. उन्होंने कहा कि मैं पागल आदमी नहीं हूं. मैं अपने युवा दिनों से ही कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन का सदस्य रहा हूं, बस इतना ही. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे पास समय नहीं है, हालांकि मुझे मैनेजमेंट का हिस्सा बनने के प्रस्ताव मिले थे. लेकिन मुझे आरसीबी की क्या जरूरत है? मैं तो रॉयल चैलेंज भी नहीं पीता.

डीके शिवकुमार ने लगाया अटकलों पर विराम

फिलहाल, डीके शिवकुमार के RCB खरीदने की अफवाह सोशल मीडिया की अटकलों तक ही सीमित है. इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.साथ ही यूनाइटेड स्पिरिट्स या आरसीबी की ओर से भी कोई बयान नहीं आया है कि डीके शिवकुमार आरसीबी खरीद रहे हैं या नहीं. वहीं, डीके शिवकुमार ने खुद ही इन अटकलों पर विराम लगा दिया है.

चर्चा में आए थे कई नाम

दरअसल, हाल ही ऐसी खबरें सामने आई थीं कि यूनाइटेड स्पिरिट्स आरसीबी को बेचने पर विचार कर रही है, जिसके बाद कई कंपनियों और लोगों के नाम चर्चा में आए थे. इस लिस्ट में एक नाम डीके शिवकुमार का भी था. जिसके बाद डीके शिवकुमार को लेकर अटकलें शुरू हो गई थीं. बता दें कि आरसीबी का मालिकाना हक इस समय यूनाइटेड स्पिरिट्स डियाजियो के पास है. इसने साल 2008 में विजय माल्या से फ्रेंचाइजी खरीदी थी.

विक्ट्री परेड के दौरान मची थी भगदड़

इतना ही नहीं, डीके शिवकुमार का आरसीबी से पहले भी जुड़ाव रहा है.आरसीबी के खिताब जीतने के बाद उन्होंने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टीम का स्वागत किया था. हालांकि, चार जून को आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी,जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 45 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. इस घटना के बाद डीके शिवकुमार की काफी आलोचना हुई थी. वहीं,बेंगलुरु हादसे के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. इस घटना के लिए बीजेपी ने राज्य की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया और इसे राज्य प्रायोजित हत्या करार दिया था.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

7 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

40 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

43 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

1 hour ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago