Categories: नोएडा

Noida Breaking : नोएडा में दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार

Noida News : नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मारकर हत्या का की है। उत्तर प्रदेश की आईएसओ सर्टिफाइड कमिश्नरी नोएडा में अपराध चरम पर पहुंच गया है। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में अचानक बढ़े अपराध के ग्राफ ने पुलिस प्रशासन के समक्ष नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। बदमाशों ने दिन दहाड़े हत्या को अंजाम देकर नए थाना प्रभारी को खुली चुनौती दी है।

थाने में नहीं थम रही घटनाएं

थार कांड के बाद एक बार फिर सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-12 में दिन दहाड़े हुई हत्या की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। बदमाशों ने एक युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से आसानी से फरार हो गए। घटना के दौरान भागते समय बदमाशों ने अपनी स्कूटी घटनास्थल पर छोड़ दी।

पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। दिन दहाड़े हुई इस हत्या ने सेक्टर-24 थाना पुलिस की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना इस बात का प्रमाण है कि नोएडा में अपराधियों का हौसला बुलंद हो गया है और वे पुलिस की मौजूदगी की परवाह किए बिना दिन दहाड़े अपराध को अंजाम देने से नहीं हिचक रहे हैं। पुलिस प्रशासन के लिए यह एक बड़ी चुनौती है कि वे कैसे इस बढ़ते अपराध पर काबू पाएं।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

6.3 अरब डॉलर की साइबर चोरी के बाद Binance में हलचल, CFO कैसर एनजी ने छोड़ा पद

Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…

23 hours ago

बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त

PM Modi Diwali: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए…

23 hours ago

थिएटर में ‘रामायण’ की रिकॉर्डिंग पड़ी भारी, निर्माताओं ने दी सख्त चेतावनी

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर निर्माताओं ने सख्त रुख अपनाया है।…

24 hours ago

दिवाली से पहले अभिजीत दीपके की बढ़ी मुश्किलें, पूरी रात एयरपोर्ट पर बिताई

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को कोच्चि से मुंबई लौटते…

1 day ago

गंभीर की रणनीति के साथ आए गावस्कर, अक्षर पटेल को नंबर-5 पर भेजने को बताया सही

India vs New Zealand: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम…

1 day ago

दिल्ली की हवा में घुला जहर, IIT दिल्ली में AQI 443; कई इलाके गंभीर श्रेणी में

Delhi Air Pollution: रविवार की सुबह दिल्ली की हवा और जहरीली हो गई है। राजधानी…

1 day ago