BCCI-RCB-Bengaluru Stampede
बेंगलुरु/नई दिल्ली। कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने बेंगलुरु में हुई भगदड़ के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया है। राज्य सरकार ने बुधवार को हाईकोर्ट में कहा कि आरसीबी की जीत के जश्न के लिए किसी भी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी। इवेंट के आयोजकों ने बिना किसी परमिशन के पूरी दुनिया को आयोजन में बुला लिया था।
भगदड़ मामले में गिरफ्तार हुए RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले और चार अन्य लोगों ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है। उन्होंने गिरफ्तारी की वैधता को चुनौती देते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बुधवार को हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई।
निखिल सोसले ने हाईकोर्ट में पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कोर्ट में कहा कि भगदड़ रोक पाने में नाकाम रहने वाले पुलिस अधिकारियों को सिर्फ सस्पेंड किया गया, वो गिरफ्तार नहीं हुए। लेकिन मुझे और मेरे साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसा क्यों हुआ।
वहीं कर्नाटक सरकार की ओर से हाईकोर्ट में पेश हुए एडवोकेट जनरल शशि किरण शेट्टी ने कहा कि आरसीबी ने 29 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच जीतकर फाइनल में एंट्री कर ली थी। इसके बावजूद उन्होंने विक्ट्री परेड या चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले जश्न को लेकर कोई भी अनुमति नहीं ली।
एडवोकेट जनरल शेट्टी ने कहा कि 3 जून को, आईपीएल का फाइनल शुरू होने से महज एक घंटे पहले आरसीबी ने हमें एक पत्र भेजा, जिसमें लिखा था कि अगर वो फाइनल जीते तो विक्ट्री परेड आयोजित करेंगे। पत्र में आरसीबी का मैनेजमेंट परेड की अनुमति नहीं मांग रहा था, वो लोग सिर्फ अपने प्लान की जानकारी दे रहे थे।
बता दें कि 4 जून को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आरसीबी की विक्ट्री परेड में भगदड़ मच गई थी। इसमें 11 लोगों की जान चली गई थी, साथ ही 33 लोग घायल भी हुए थे। यहां आरसीबी का जश्न देखने के लिए 3 लाख से ज्यादा क्रिकेट फैंस स्टेडियम के बाहर पहुंच हुए थे।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…