Breaking

AI SUMMIT 2026: गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर सरकार का एक्शन; स्टॉल की बिजली काटी, कहा- एआई समिट में नहीं चाहिए कोई विवाद

Troubles for Galgotias not over: दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में दिखाए गए एक रोबोटिक डॉग को लेकर गलगोटिया यूनिवर्सिटी चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया पर आरोप लगे हैं कि चीन में बने रोबोट को इस यूनिवर्सिटी ने स्वदेशी इनोवेशन बताकर पेश किया है। हालांकि, यूनिवर्सिटी ने इसे ‘कम्यूनिकेशन एरर’ बताया था और इसके लिए माफ़ी मांगी ली। अब सरकार ने एक्शन लेते हुए समिट स्टॉल में उसकी बिजली काट दी है और बयान भी जारी किया है।

सरकार ने दिया बयान

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी से एक्सपो का स्टॉल ख़ाली कराने के सवाल के जवाब में कहा, ''हम चाहते हैं कि एक्सपो में लोग जो भी प्रदर्शित करें, उसमें वास्तविक और प्रामाणिक काम ही दिखे। इसका मक़सद यह नहीं है कि इसे किसी और तरीके से इस्तेमाल किया जाए''उन्होंने कहा, ''यहां चल रहे समिट को लेकर किसी तरह का विवाद हम नहीं चाहते। इसलिए यह ज़रूरी है कि एक आचार संहिता का पालन किया जाए। ग़लत जानकारी को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता. हम इस विवाद को यहां नहीं चाहते। मैं इस पर नहीं जा रहा कि वे सही हैं या ग़लत। हम सिर्फ़ यह चाहते हैं कि कोई विवाद न हो।"

रोबो डॉग के बाद सॉकर ड्रोन पर बढ़ा विवाद

रोबो डॉग के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी का सॉकर ड्रोन भी विवादों में आ गया है। इंडिया यूथ कांग्रेस ने इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, "पहले चीन, अब कोरिया। गलगोटिया 'उधार' लिए गए इनोवेशन के वर्ल्ड टूर पर है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कैंपस में स्क्रैच से इंडिया का पहला ड्रोन सॉकर बनाया है, लेकिन असल में यह कोरिया का एक स्ट्राइकर वी3 एआरएफ़ है।"

Anamika Anand

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

7 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

8 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

8 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

9 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

9 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

9 hours ago