मथुरा में हुआ कार हादसा
Mathura Car Accident News: उत्तर प्रदेश के मथुरा के मगोर्रा थाना इलाके में एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई और गोवर्धन ड्रेन में जा गिरी। हादसे में 3 भाई समेत 4 लोगों की मौत की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, कार सवार लोग राजस्थान के डीग में शादी में जा रहे थे।
बेकाबू कार ड्रेन में उस जगह गिरी जहां पानी का बहाव ज्यादा था। गिरने के बाद पूरी कार पानी में डूब गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया और खुद कार सवारों को बचाने के लिए ड्रेन में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उनको बाहर निकाला, लेकिन तब तक चारों की मृत्यु हो चुकी थी।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कर ली गई है। राहुल वर्मा, निवासी बलदेव गढ़ मोहल्ला महावन, अमित और मोहित निवासी गांव प्रेमनगर कलां महावन के रहने वाले थे। एक व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। अमित और मोहित स्टूडेंट थे जबकि राहुल वर्मा सिलाई का काम करता था।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…