Categories: देश

तेहरान जलाकर राख कर दूंगा…ईरान ने दागी और मिसाइल तो आसमान से आग बरसाएगा इजरायल

नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के बीच जंग की वजह से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गए हैं। दोनों तरफ से जारी ताबड़तोड़ हमले के बीच इजरायल के रक्षा मंत्री ने चीफ ऑफ़ स्टाफ की बैठक बुलाई। इस मीटिंग के बाद उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने मिसाइलें दागनी नहीं बंद की तो वो तेहरान को जला देंगे। ईरान हमले में इजरायल के तीन लोगों की मौत हो गई है। कई इमारत जमींदोज हो गए हैं। रक्षा मंत्री कैट्ज ने कहा कि इजरायली नागरिकों को नुकसान पहुंचाने पर ईरान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

तेहरान जला देंगे

कैट्ज ने कहा कि अगर सुप्रीम लीडर अयातुल्ली अली खान मिसाइलें दागना जारी रखते हैं तो फिर हम तेहरान को जला देंगे। इससे पहले पीएम नेतन्याहू ने ईरान को खुली धमकी दी थी। नेतन्याहू ने कहा कि अभी तो सिर्फ शुरुआत हुई है, अभी और तबाही मचनी बाकी है। किसी को नहीं बख्शा जाएगा। ईरान इजरायल के अस्तित्व को खत्म करना चाहता है। वह खतरा बन चुका है, हम इस खतरे को जड़ से खत्म कर देंगे।

ईरान दुनिया के लिए ख़तरा

नेतन्याहू ने कहा कि ईरान का बर्बर शासन दशकों से इजरायल के विनाश की खुलेआम धमकी दे रहा है। हाल के महीनों में हमें खुफिया जानकारी मिली कि ईरान परमाणु हथियार हासिल करने के करीब पहुंच गया है। हाल के वर्षों में ईरान के पास नौ परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त यूरेनियम है। यह न सिर्फ इजरायल बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा है। हम ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दे सकते क्योंकि यह हमारे देश और हमारे बच्चों के भविष्य के लिए खतरा है।

परमाणु हथियार तैयार कर लेगा ईरान

नेतन्याहू ने पहले धमकी देते हुए कहा था कि पिछले कुछ महीनों में ईरान ने ऐसे कदम उठाए हैं जो उसने पहले कभी नहीं उठाए थे। अगर इसे नहीं रोका गया तो फिर ईरान बहुत कम समय में परमाणु हथियार तैयार कर लेगा। यह समय एक साल, कुछ महीने या उससे भी कम हो सकता है। यह इजरायल के अस्तित्व के लिए एक बड़ा खतरा है। 80 साल पहले यहूदी लोग नाजी नरसंहार के शिकार बने थे।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago