इन सुविधाओं से लैस होंगे कैलाश मानसरोवर भवन, यात्रा पर जाने से पहले मिलने वाली फैसिलिटी

Uttar Pradesh : कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए हर भक्त जाना चाहता है। कोरोना के बाद ये यात्रा दोबारा से शुरू हुई है। इससे पहले चीन की तरफ से इस यात्रा को रोक दिया गया था। अब फिर इस यात्रा को शुरू कर दिया गया है। पांच साल पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैलाश मानसरोवर भवन का लोकार्पण किया था। इसके बाद से इन भवनों को भक्तों के लिए खोला तो गया पर इसका उपयोग नहीं किया जा रहा था। अब कैलाश मानसरोवर यात्रा को शुरू होने पर फिर से इन भवनों का इस्तेमाल किया जाएगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 15 जून को यात्रियों का पहला जत्था कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए रवाना होने वाला है।

गर्मी से बचने के इंतजाम

कैलाश मानसरोवर की यात्रा को देखते हुए नगर निगम और पर्यटन निगम पिछले कई दिनों से कैलाश मानसरोवर भवन की व्यवस्था को ठीक करने में जुटे हुए थे। यात्रियों के पहुंचने से पहले कैलाश मानसरोवर भवन की व्यवस्थाओं को सही कर दिया गया। भवन के रिसेप्शन पर पंजीकरण चेक किया जाता है और इसी के तहत फिर यात्रियों को कमरा अलॉट किया जाता है। रिसेप्शन से लेकर वेटिंग हॉल तक, सभी जगहों पर गर्मी से बचने के लिए भी इंतजाम किए गए हैं।

एसी और कूलर समेत ये सुविधाएं मिलेंगी

इस दौरान कैलाश मानसरोवर भवन में यात्रियों को कई सुविधाएं मिलती हैं। आप अपनी बोरियत मिटाने के लिए अखबार से लेकर पुस्तकों और मैगजीन तक कुछ भी पढ़ सकते हैं। कैलाश मानसरोवर भवन में जेनरेटर भी लगा हुआ है जिससे लाइट भी जाने का झंझट नहीं होगा। यात्रियों को गर्मी से बचाने के लिए एसी और कूलर मौजूद हैं। यात्रियों के लिए रहने से लेकर खाने-पीने तक, सभी तरह की व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं।

जिला प्रशासन की टीम भवन में मौजूद

कैलाश मानसरोवर भवन में 50 यात्रियों का पहला जत्था तीन दिन तक ठहरने वाला है। यात्रियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की टीम इस भवन में मौजूद रहेगी। इस टीम से हर रोज रिपोर्ट भी ली जाएगी कि किसी श्रद्धालु को किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है। प्रशासन को उम्मीद है कि कैलाश मानसरोवर भवन से सभी श्रद्धालु एक अच्छा अनुभव लेकर जाएंगे।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago