News Big

सोशल मीडिया पर महिला ने फंसाया; IAF विंग कमांडर पर पाकिस्तानी एजेंसी को गोपनीय जानकारी देने का आरोप

IAF Wing Commander espionage case: दिल्ली पुलिस ने भारतीय वायुसेना (IAF) के एक विंग कमांडर को संवेदनशील रक्षा सूचनाएं कथित तौर पर साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारी पर Official Secrets Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को शक है कि यह मामला केवल एक अधिकारी तक सीमित नहीं है और इसके पीछे भारतीय सैन्य गतिविधियों व राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी रणनीतिक जानकारी हासिल करने वाला बड़ा जासूसी नेटवर्क हो सकता है।

सोशल मीडिया पर महिला से हुई दोस्ती, फिर बढ़ी नजदीकी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, निजी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे विंग कमांडर की सोशल मीडिया पर एक महिला से बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नियमित वीडियो कॉल होने लगीं। आरोप है कि महिला ने पहले अधिकारी का भरोसा जीता और बाद में सैन्य गतिविधियों से जुड़ी जानकारी मांगनी शुरू कर दी।

जांच के अनुसार, अधिकारी ने सैन्य इकाइयों की आवाजाही और तैनाती से जुड़ी जानकारी के अलावा तस्वीरें, वीडियो और अन्य संवेदनशील विवरण महिला के साथ साझा किए। यह भी आरोप है कि कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और डेटा डिजिटल माध्यमों से भेजे गए। पुलिस को संदेह है कि महिला पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रही थी और अधिकारी को हनी ट्रैप किया गया।

दूसरे रक्षा कर्मियों के मोबाइल तक पहुंच की कोशिश

जांच में एक और गंभीर पहलू सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अधिकारी से अपने एक सहकर्मी के मोबाइल फोन में एक खास ऐप इंस्टॉल करने को कहा था। एजेंसियों को आशंका है कि यह ऐप स्पाइवेयर या रिमोट-एक्सेस मैलवेयर हो सकता है, जिसका इस्तेमाल मोबाइल डेटा चोरी करने, लोकेशन ट्रैक करने या बातचीत तक पहुंच बनाने के लिए किया जा सकता है।

जांच एजेंसियों का मानना है कि मकसद केवल एक अधिकारी से जानकारी हासिल करना नहीं था, बल्कि अन्य रक्षा कर्मियों के फोन और उनसे जुड़ी सूचनाओं तक पहुंच बनाना भी था।

31 मई की रात हुई गिरफ्तारी

IAF की इंटेलिजेंस विंग से मिले विशिष्ट इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस ने 31 मई 2026 की रात विंग कमांडर को गिरफ्तार किया। पहले उससे पुलिस हिरासत में पूछताछ हुई और बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारी फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है।

अब जांच डिजिटल ट्रेल पर केंद्रित है। एजेंसियां पता लगा रही हैं कि दोनों किस प्लेटफॉर्म पर संपर्क में थे, कितनी जानकारी साझा हुई, वह किसे भेजी गई और कथित विदेशी हैंडलर्स कौन हैं। साथ ही नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़े: राफेल के बाद अब छठवीं पीढ़ी के फाइटर जेट की तैयारी, FCAS में भारत की एंट्री!

Tanisha Verma

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

1 hour ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

1 hour ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago