Generation Fighter Jet: भारत अब आसमान की जंग में अगली पीढ़ी की तैयारी कर रहा है। छठवीं पीढ़ी के फाइटर जेट प्रोग्राम को लेकर भारत और फ्रांस के बीच बातचीत शुरू हो गई है। भारत फ्रांस के Future Combat Air System यानी FCAS से जुड़ सकता है, जिससे देश की एयर पावर को नई तकनीक और नई ताकत मिलने की उम्मीद है।
FCAS से जुड़ने की तैयारी, समिति ने मांगा रोडमैप
संसदीय समिति की रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस के नेतृत्व वाले छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान कार्यक्रम FCAS से जुड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। समिति ने मंत्रालय से इन विमानों के विकास और खरीद को लेकर स्पष्ट रोडमैप तैयार करने को कहा है।
भारत की नजर दो छठी पीढ़ी के फाइटर प्रोग्राम पर
पैरा: रिपोर्ट के मुताबिक, छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों पर दो कंसोर्टियम काम कर रहे हैं। एक में ब्रिटेन, इटली और जापान, जबकि दूसरे में फ्रांस और जर्मनी शामिल हैं। समिति ने बताया कि भारतीय वायुसेना इनमें से किसी एक समूह के साथ जुड़ने की कोशिश करेगी और जल्द छठी पीढ़ी के विमान हासिल करने पर विचार करेगी, ताकि आधुनिक हवाई युद्ध की तकनीक में भारत पीछे न रह जाए।

