क्रिकेट

वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल की बड़ी छलांग, नंबर-1 पर कब्जे से बस एक कदम दूर

ICC ODI Rankings: आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाज़ रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल नंबर-1 बनने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद गिल ने रैंकिंग में मजबूत बढ़त बनाई है और अब वह सिर्फ न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल से पीछे हैं। वहीं, इंग्लैंड के जो रूट ने भी शानदार वापसी करते हुए शीर्ष-10 बल्लेबाजों में फिर से जगह बना ली है।

गिल और मिचेल के बीच सिर्फ 1 रेटिंग अंक का अंतर

न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 842 रेटिंग अंकों के साथ फिलहाल वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं, जबकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल 841 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में गिल ने तीन पारियों में 188 रन बनाए, जिसमें पहले और तीसरे मैच में अर्धशतकीय पारियां शामिल रहीं। वहीं, भारतीय दिग्गज विराट कोहली 767 अंकों के साथ तीसरे और रोहित शर्मा 758 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं। इस तरह ICC वनडे बल्लेबाजों की टॉप-10 रैंकिंग में भारत के तीन बल्लेबाज शामिल हैं।

कई खिलाड़ियों को रैंकिं में बड़ा फायदा

इंग्लैंड के जो रूट ने वनडे सीरीज की तीन पारियों में 299 रन बनाकर ICC रैंकिंग में शानदार वापसी की है। 674 रेटिंग अंकों के साथ वह चार स्थान की छलांग लगाकर आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, बेन डकेट 11 स्थान की छलांग के साथ 19वें, जैकब बेथेल 64वें, माइकल ब्रेसवेल 54वें और मार्क चैपमैन 62वें स्थान पर पहुंचकर रैंकिंग में बड़ा फायदा हासिल करने में सफल रहे हैं।

Sunil Gupta

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

1 hour ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

3 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

3 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

4 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

4 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

4 hours ago