Breaking

कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, ‘जंतर-मंतर आएं या हमसे उम्मीद न करें’

CJP Protest: नीट पेपर लीक को लेकर जारी आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने सरकार से बातचीत पर अपनी शर्तें साफ कर दी हैं। सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि संगठन वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन किसी नेता के घर या दफ्तर नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि या तो सरकार के प्रतिनिधि जंतर-मंतर आएं या फिर किसी साझा स्थान पर बातचीत हो।

सीजेपी की शर्त- जंतर-मंतर आए सरकार, तभी होगी बातचीत

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि संगठन सरकार के बातचीत के प्रस्ताव का स्वागत करता है, लेकिन वार्ता समान और निष्पक्ष माहौल में होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीजेपी किसी नेता के घर या दफ्तर जाकर बैठक नहीं करेगा। दास ने कहा कि या तो सरकार के प्रतिनिधि जंतर-मंतर आएं या फिर संविधान क्लब जैसे किसी साझा स्थान पर बातचीत हो सकती है। उनका दावा है कि बुधवार सुबह भी दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सरकार की ओर से बातचीत की इच्छा जताई थी, लेकिन सीजेपी ने नेताओं के आवास पर जाने से इनकार कर दिया।

'बातचीत से ही निकलेगा हल', बोले सौरव दास

सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सरकार को आंदोलन के पहले ही दिन बातचीत शुरू कर देनी चाहिए थी। उनके मुताबिक, मंगलवार को भी सरकार की ओर से वार्ता का प्रस्ताव आया था। उन्होंने कहा, "हम सभी पढ़े-लिखे लोग हैं और जानते हैं कि किसी भी मुद्दे का समाधान बातचीत से ही निकलता है।" गौरतलब है कि सोमवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी मांगों पर सरकार के स्तर पर चर्चा का आश्वासन दिया था।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago