WhatsApp Cyber Scam: साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगी का शिकार बनाने का एक नया तरीका खोज निकाला है। अब वे WhatsApp के जरिए कुछ खास नामों वाली फाइलें भेजकर लोगों के मोबाइल और अकाउंट को निशाना बना रहे हैं। गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को इस नए साइबर खतरे से आगाह किया है।
I4C की साइबर दोस्त पहल के मुताबिक, साइबर अपराधी सिर्फ एक WhatsApp मैसेज के जरिए स्मार्टफोन की चैट हिस्ट्री और कॉन्टैक्ट तक पहुंच बनाने की कोशिश कर सकते हैं। इसके लिए वे WhatsApp पर ऐसी फाइल भेज रहे हैं, जिसे इंस्टॉल करते ही मोबाइल और WhatsApp अकाउंट के हाईजैक होने का खतरा रहता है।
एजेंसी के अनुसार, ऐसी खतरनाक फाइल्स के नाम के अंत में .exe और .dll एक्सटेंशन हो सकते हैं। ये फाइलें अक्सर View Details, Invoice या Document जैसे नामों से भेजी जाती हैं। इनकी पहचान फाइल के नाम के आखिरी हिस्से से की जा सकती है। ऐसी किसी भी फाइल को WhatsApp पर प्राप्त होने पर उसे बिल्कुल इंस्टॉल न करें।
I4C के मुताबिक, फाइल इंस्टॉल होते ही स्कैमर्स WhatsApp Web सेशन को हाईजैक करने की कोशिश कर सकते हैं। इसके बाद वे पीड़ित के कॉन्टैक्ट्स को स्कैम मैसेज भेजकर पैसों की ठगी कर सकते हैं।
इसलिए ऐसे संदिग्ध मैसेज और फाइल्स से सावधान रहें। अगर इस तरह का कोई मैसेज मिले तो उसका स्क्रीनशॉट लेकर उसे डिलीट करें और संबंधित साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराएं।
ये भी पढ़े: PM मोदी से मिले शरद पवार-सुप्रिया सुले, एक दिन पहले CJP के प्रदर्शन में थे साथ
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…