Breaking

NEET पेपर लीक पर सरकार चर्चा को तैयार, कांग्रेस ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Parliament Monsoon Session: NEET पेपर लीक के मुद्दे पर आखिरकार सरकार चर्चा के लिए तैयार हो गई है। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी घोषणा की, लेकिन कांग्रेस ने साफ कहा कि पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, उसके बाद ही चर्चा होगी। इसी मुद्दे पर संसद में सियासी टकराव और तेज हो गया है।

रिजिजू बोले- युवाओं के भविष्य के लिए हो रचनात्मक चर्चा

लोकसभा में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही सरकार चर्चा के पक्ष में रही है, लेकिन यह तय नियमों के तहत होनी चाहिए। रिजिजू के मुताबिक, चर्चा का समय, अवधि और नियम सभी दलों के फ्लोर लीडर्स से बातचीत के बाद तय होंगे। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य को देखते हुए इस मुद्दे पर रचनात्मक चर्चा होनी चाहिए और सरकार यही चाहती है।

कांग्रेस की दो टूक- पहले धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी की मांग साफ है कि पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और फिर NEET पेपर लीक पर चर्चा हो। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर संवेदनशील नहीं है और तीन मांगों पेपर लीक पर चर्चा, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने को लेकर कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने विपक्षी नेताओं और प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

29 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago