ICC Women's T20 World Cup 2026: महिलाओं के ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होने जा रही है, और इससे पहले ICC ने टूर्नामेंट के लिए रिकॉर्ड प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। इस बार कुल इनामी राशि 87.64 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 82 करोड़ रुपये) रखी गई है, जो 2024 के पिछले संस्करण की तुलना में करीब 10 प्रतिशत ज्यादा है। ऐसे में महिला क्रिकेट के इस बड़े टूर्नामेंट को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।
ICC के मुताबिक, महिला टी-20 विश्व कप 2026 की विजेता टीम को 23.40 लाख डॉलर (करीब 21.92 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जबकि उपविजेता को 11.70 लाख डॉलर (लगभग 10.96 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। वहीं, सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 6.75 लाख डॉलर (करीब 6.32 करोड़ रुपये) प्रत्येक मिलेंगे। इसके अलावा ग्रुप स्टेज में हर जीत पर टीमों को 31 हजार डॉलर (करीब 2.90 लाख रुपये) का इनाम मिलेगा।
इस बार वर्ल्ड कप में12 टीमें हिस्सा लेंगी, जो टूर्नामेंट के विस्तार को दर्शाता है। ICC के CEO संजोग गुप्ता ने महिला क्रिकेट के तेज़ी से हो रहे विकास पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का 12 टीमों तक विस्तार और रिकॉर्ड प्राइज पूल ICC की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत महिला क्रिकेट को और मजबूत व प्रतिस्पर्धी बनाया जा रहा है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…