Kartik Aaryan: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म नागजिला को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेता ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने के बाद कार्तिक को इस प्रोजेक्ट से हटा दिया गया है, लेकिन अब यह सारी बातें महज अफवाह साबित हुई हैं।
कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फिल्म के सेट की एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो के साथ उन्होंने यह भी संकेत दिया कि फिल्म की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
सेट की झलक दिखाते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, 'नागजिला सेट तैयार। धमाल मचा दो टीम इंडिया।' इससे साफ है कि अभिनेता इस प्रोजेक्ट को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हो चुके हैं और शूटिंग का काम शुरू हो चुका है।
फिल्म Naagzilla का निर्माण Karan Johar कर रहे हैं, जबकि इसका निर्देशन Mrighdeep Singh Lamba के हाथों में है। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
फिलहाल फिल्म का एक ग्राफिक वीडियो ही सामने आया है। दर्शक कार्तिक आर्यन के इच्छाधारी नाग वाले अवतार को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी नाग लोक से जुड़े एक रहस्यमयी घटनाक्रम के इर्द-गिर्द घूमेगी।
नागजिला के अलावा कार्तिक आर्यन जल्द ही एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ साउथ अभिनेत्री Sreeleela नजर आएंगी और इसका निर्देशन Anurag Basu कर रहे हैं। फिल्म का संभावित टाइटल 'तू मेरी जिंदगी है' बताया जा रहा है, हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।
इसके अलावा अभिनेता फिल्म Captain India में भी दिखाई देंगे। पहले खबरें थीं कि यह फिल्म बंद हो गई है, लेकिन अब चर्चा है कि इस प्रोजेक्ट पर दोबारा काम शुरू किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Rihanna House Firing: मशहूर सिंगर रिहाना के घर पर फायरिंग, टेस्ला कार से चलाईं 10 गोलियां
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…