Iconic Gold Streaming Awards 2026: मुंबई एक बार फिर ग्लैमर, टैलेंट और एंटरटेनमेंट का गवाह बनने जा रहा है। Iconic Gold Streaming Awards 2026 का आयोजन 30 जून को होगा। इस समारोह में डिजिटल और टीवी इंडस्ट्री के उभरते और स्थापित सितारों को एक मंच पर लाएगा। यह आयोजन उन कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मान देने का मौका है, जिन्होंने अपने काम से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। आपको बता दें कि News India 24x7 इस खास समारोह का मीडिया पार्टनर है और इससे जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।
Iconic Gold Streaming Awards 2026 सिर्फ एक अवॉर्ड समारोह नहीं है, बल्कि उन कलाकारों, क्रिएटर्स और प्रतिभाशाली लोगों का जश्न है जिन्होंने अपने हुनर और रचनात्मक सोच से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। यह मंच उन चेहरों को सम्मानित करने का अवसर देगा, जिन्होंने अपने काम से मनोरंजन जगत में नई मिसाल कायम की है और दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है।
इस बार Iconic Gold Streaming Awards 2026 का दायरा पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और खास होने वाला है। अवॉर्ड्स में OTT Movies, Web Series और Television के साथ-साथ Lifestyle, Fashion, Fitness और Digital Content की दुनिया में बेहतरीन काम करने वाले क्रिएटर्स को भी सम्मानित किया जाएगा। यानी यह मंच सिर्फ कलाकारों के लिए नहीं, बल्कि उन सभी प्रतिभाओं के लिए है जो अपने हुनर, मेहनत और नए आइडियाज के दम पर लोगों तक प्रभावशाली कंटेंट पहुंचा रहे हैं।
इस अवॉर्ड समारोह में मनोरंजन जगत की कई बड़ी और चर्चित हस्तियां एक ही मंच पर नजर आएंगी। कार्यक्रम की जूरी में मेघाश्रेय की फाउंडर एवं CFBC की एडवाइजरी पैनल मेंबर सीमा सिंह के साथ फिल्म निर्देशक सौरभ वर्मा, सिद्धांत सचदेव और राज शांडिल्या जैसे अनुभवी नाम शामिल होंगे। रेड कार्पेट पर सितारों की मौजूदगी, कैमरों की चमक और ग्लैमर से भरपूर माहौल 30 जून की शाम को खास बना देगा। टैलेंट, सम्मान और मनोरंजन का यह संगम दर्शकों के लिए यादगार अनुभव साबित होने वाला है।
कंटेंट क्रिएटर्स, ओटीटी कलाकारों और डिजिटल मीडिया से जुड़े टैलेंट्स के लिए यह आयोजन किसी बड़े अवसर से कम नहीं है। यह सिर्फ पुरस्कार देने का मंच नहीं, बल्कि उभरती प्रतिभाओं को इंडस्ट्री के बड़े नामों से जोड़ने और उन्हें नई पहचान दिलाने का जरिया भी है। यहां मिलने वाला सम्मान और एक्सपोज़र कई नए चेहरों के लिए सफलता के नए दरवाजे खोल सकता है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…