Donald Trump
Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को सीधे निशाने पर लेते हुए चेतावनी दी है कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करता, तो उसे “भारी टैरिफ” का सामना करना पड़ेगा। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से भरोसा दिलाया था कि भारत रूसी तेल आयात को रोक देगा।
ट्रंप ने कहा, “पीएम मोदी ने मुझसे कहा है कि वो रूसी तेल वाली डील नहीं करेंगे, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो उन्हें बहुत भारी टैरिफ देना पड़ेगा।” जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि भारत के विदेश मंत्रालय ने ऐसी किसी बातचीत की पुष्टि नहीं की है, तो ट्रंप ने पलटवार किया “अगर वे ऐसा कहना चाहते हैं, तो उन्हें टैरिफ भुगतना पड़ेगा, और वे ऐसा नहीं करना चाहेंगे।”
यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने ऐसा दावा किया हो। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि भारत ने रूस से तेल की खरीद लगभग बंद कर दी है। हालांकि, भारत ने अपनी स्थिति साफ करते हुए कहा था कि वह अपनी ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए बाजार की परिस्थितियों के मुताबिक आयात के स्रोत तय करता है।
ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की के साथ बैठक में भी दावा किया कि भारत पहले रूस से करीब 38% तेल खरीदता था, लेकिन अब पीछे हट गया है। उन्होंने यहां तक कहा कि उनके हस्तक्षेप से भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम संभव हुआ। जबकि भारत ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि संघर्षविराम दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच आपसी बातचीत का परिणाम था, किसी तीसरे देश की भूमिका नहीं थी।
इस पूरे विवाद पर भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट कहा कि देश अपनी ऊर्जा नीति जनहित और स्थिर आपूर्ति पर केंद्रित रखता है। उन्होंने कहा, भारत अपने स्रोतों का विस्तार कर रहा है ताकि आपूर्ति सुरक्षित और कीमतें स्थिर रहें। अब देखना होगा कि ट्रंप के इन ताजा बयानों के बाद भारत और अमेरिका के रिश्तों में कितनी कूटनीतिक हलचल मचती है, क्योंकि रूसी तेल पर अमेरिकी दबाव का यह नया दौर फिर से चर्चाओं को गर्म कर गया है।
ये भी पढ़े: Dhanteras 2025 : धनतेरस पर सोना क्यों खरीदते हैं? जानें विधि, कथा और आज का खरीदारी मुहूर्त
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…