उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में त्योहारों की सुरक्षा पर कड़ी निगरानी! DIG-SSP ने भारी पुलिस बल संग किया फ्लैग मार्च, बाजारों में बढ़ी चौकसी

UP News: धनतेरस, दीपावली और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों से पहले गोरखपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। बढ़ती भीड़ और सुरक्षा की जरूरत को देखते हुए रविवार शाम DIG रेंज गोरखपुर एस. चनप्पा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने शहर के मुख्य बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

फ्लैगमार्च के दौरान DIG और SP के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारी दल ने शाहपुर थाना क्षेत्र से लेकर राजघाट, रेती रोड, अलीनगर, बख्शीपुर, गोलघर और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान बाजारों में लोगों की भीड़, ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

सुरक्षा से जुड़े सुझाव

वरिष्ठ अधिकारियों ने दुकानदारों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से मुलाकात कर सुरक्षा से जुड़े सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन त्योहारों के दौरान हर स्तर पर सक्रिय रहेगा ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और आम नागरिक निश्चिंत होकर पर्व मना सकें। डीआईजी एस. चनप्पा ने स्पष्ट किया कि “गोरखपुर पुलिस हर क्षेत्र में सतर्क है। सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है और हर थाना क्षेत्र में गश्त को बढ़ाया गया है।”

वहीं, SSP राजकरन नय्यर ने बताया कि शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। बाजारों, मंदिरों और संवेदनशील इलाकों में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ खुफिया इकाइयों की निगरानी भी तेज की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

सभी वयस्था पर सख्ती

ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी SSP ने विशेष निर्देश दिए हैं। मुख्य मार्गों और बाजारों में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई है। वाहन संचालन को सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था पर भी सख्ती से नजर रखी जा रही है। SSP राजकरन नय्यर ने कहा त्योहार खुशियों का समय है, लेकिन सुरक्षा के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी है। पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है ताकि हर नागरिक सुरक्षित और निश्चिंत माहौल में त्योहार मना सके।

ये भी पढ़े – Dhanteras 2025 : धनतेरस पर सोना क्यों खरीदते हैं? जानें विधि, कथा और आज का खरीदारी मुहूर्त

Shagun Chaurasia

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

2 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

2 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

3 hours ago