IIM-Calcutta
IIM-Calcutta: कोलकाता के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में कथित दुष्कर्म के मामले में अब पुलिस ने डीसीपी साउथ वेस्ट राहुल डे के नेतृत्व में 9 सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया है। ये टीम पूरे मामले की गहनता से जांच करेगी।
दरअसल, पेशे से साइकोलॉजिकल काउंसर युवती ने शुक्रवार शाम को हरिदेवपुर थाने में शिकायत दी थी। आरोप लगाते हुए उसने कहा था कि IIM-C के बॉयज हॉस्टल में एमबीए के सेकंड ईयर के छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पहले उसे पिज्जा और पानी ऑफर किया। जिसका सेवन करने के बाद वो अस्वस्थ महसूस करने लगी और बाद में बेहोश हो गई। पीड़िता ने बताया कि जब उसे होश आया तो उसको पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।
वहीं, पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी छात्र (IIM-Calcutta) को BNS की धारा 64 और 123 के तहत गिरफ्तार किया गया। कर्नाटक का रहने वाला आरोपी फिलहाल सात दिनों की पुलिस हिरासत में है।
शनिवार को पीड़िता के पिता ने मीडिया को चौंकाने वाले बयान दे दिया। इसमें उन्होंने अपनी बेटी के लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उनका कहना था कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ और न ही उसे किसी ने परेशान किया है। पीड़िता के पिता ने कहा था कि उनकी बेटी आरोपी को जानती तक नहीं। फिलहाल वह स्वस्थ है।
यह भी पढ़ें: ऑटो ड्राइवर ने कही थी हिंदी बोलने की बात, उद्धव के कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर कर दी पिटाई
पिता का कहना था कि शुक्रवार रात 9:34 बजे उन्हें एक कॉल आया था, जिसमें बताया गया कि उनकी बेटी ऑटो से गिर गई है। जब वो पहुंचे (IIM-Calcutta) तो वह एसएसकेएम अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में थी और पुलिस उसे वहां लेकर आई थी।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…