Women police personnel will be deployed at the help desk
Lucknow News : सावन के महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस से लेकर प्रशासन तक लगी हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्देश पर इस बार खासकर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गयी है। ऐसे में सीएम योगी के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के रूट पर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए 10 हजार से महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या मानी जा रही है। वहीं, पुलिस विभाग की ओर से प्रदेश में कांवड़ यात्रा के लिए 66 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। इसमें महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी लगभग 15 प्रतिशत है।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हाल ही में कांवड़ यात्रा की उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से करीब 6 करोड़ श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल हो सकते हैं, जो प्रदेश से होते हुए अपनी यात्रा पूरी करेंगे। इसमें 10-12 प्रतिशत यानी 60 से 70 लाख महिला श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। सीएम योगी के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए 10 हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। इसमें 8,541 महिला मुख्य आरक्षी और 1,486 महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं।
इसके अलावा सीएम योगी के निर्देश पर इस बार महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क पर महिला कांस्टेबल मौजूदगी सुनिश्चित की गयी है, जो न केवल सहायता देंगी बल्कि संवेदनशील मामलों में परामर्श भी उपलब्ध कराएंगी। योगी सरकार की पहल प्रदेश में महिलाओं के निडर होकर कहीं भी आने-जाने की भावना का प्रदर्शित करता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश की सभी क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) में महिला पुलिसकर्मियों की उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है। इसमें भी रात के समय सभी क्यूआरटी में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती अनिवार्य की गयी है। साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग पर क्यूआरटी के गश्त को बढ़ाने के निर्देश दिये गये हैं ताकि महिला श्रद्धालुओं समेत सभी श्रद्धालुओं को आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता प्रदान की जा सके। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रदेश में 11 जोन में बनाए गए विशेष कंट्रोल रूम और 24×7 हेल्पलाइन नंबरों को भी महिला पुलिस कर्मियों के माध्यम से मॉनिटर किया जा रहा है। इन जोन में महिला श्रद्धालुओं के लिए 150 से अधिक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई हैं। कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों में से मेरठ जोन में सबसे अधिक व्यवस्था की गई है।
यहां 3,200 महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़ और गाजियाबाद जिलों में जगह-जगह महिला पुलिसकर्मी महिला श्रद्धालुओं की मदद के लिए तैनात की गयी हैं। पुलिस ने बताया कि इस बार महिला पुलिसकर्मियों की प्रत्यक्ष मौजूदगी से महिलाओं को यात्रा के दौरान और अधिक आत्मविश्वास मिलेगा। वहीं ड्रोन निगरानी, सीसीटीवी और सोशल मीडिया निगरानी जैसे डिजिटल उपायों से भी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…