Breaking

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद जारी विरोध के बीच संस्थान ने 26 और 27 सितंबर को होने वाली सभी मिड-सेम परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अब ये परीक्षाएं 10 और 11 अक्टूबर को पहले वाले ही टाइम-टेबल के अनुसार होंगी। यह फैसला कैंपस में जारी प्रदर्शन और छात्र मांगों के बीच लिया गया है।

पवई गेट पर प्रदर्शन, वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे के बाहर कांग्रेस और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ फैकल्टी और प्रशासन से मिलने कैंपस में प्रवेश करने पहुंची थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें गेट पर रोककर हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई और कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस वाहनों में ले जाया गया।

गायकवाड़ ने आरोप लगाया कि मामले को दबाने की कोशिश हो रही है और कहा कि वह साहिल के परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रखेंगी।

यूथ कांग्रेस ने की प्रोफेसर दूल्ला की गिरफ्तारी की मांग

नेशनल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला की तत्काल गिरफ्तारी और मामले की फास्ट-ट्रैक जांच की मांग की। उन्होंने डिजिटल सबूतों और कैंपस रिकॉर्ड से कथित छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए साहिल के परिवार को सभी डिजिटल रिकॉर्ड की प्रतियां देने की मांग की।

राहुल गांधी ने परिवार से की बात

चिब के मुताबिक, राहुल गांधी ने साहिल के परिवार से फोन पर बातचीत कर उन्हें समर्थन का भरोसा दिया। बीजेपी द्वारा मामले को राजनीति से जोड़ने पर चिब ने कहा कि छात्र सुरक्षा और परिवार के लिए न्याय की मांग करना राजनीतिक मुद्दा नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रोफेसर के बचाव को लेकर भी आपत्ति जताई। साहिल की मौत के मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। IIT बॉम्बे ने पहले के संचार पर माफी मांगी थी और प्रोफेसर दूल्ला को डीन पद से हटा दिया था, हालांकि वे संस्थान में प्रोफेसर बने हुए हैं।

ये भी पढ़े: अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago