Cover Story Big

IMD की नई चेतावनी, अल-नीनो के असर से अगस्त-सितंबर की बारिश पर संशोधित अनुमान

IMD Rain Forecast: दक्षिण-पश्चिम मानसून के दूसरे चरण को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नया पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अल-नीनो के मजबूत होने के कारण अगस्त और सितंबर में देश के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। IMD ने अपनी ताजा रिपोर्ट में अगस्त 2026 के वर्षा और तापमान के अनुमान के साथ प्रशांत और हिंद महासागर की मौसमी परिस्थितियों को भी चिंता का प्रमुख कारण बताया है।

दूसरे चरण में सामान्य से कम बारिश के आसार

आईएमडी के अनुसार, अगस्त-सितंबर के दौरान देशभर में बारिश दीर्घकालिक औसत (LPA) के 94% से कम रहने की संभावना है। हालांकि, प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों, मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम भारत के उत्तरी क्षेत्रों और पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

अगस्त में बढ़ेगा तापमान भी

आईएमडी के अनुसार, अगस्त में बारिश कम रहने के साथ देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य या उससे कम रहने की संभावना है।

अल-नीनो से बढ़ी मौसम विभाग की चिंता

आईएमडी के मुताबिक, मानसून के दूसरे चरण में बारिश कम रहने की सबसे बड़ी वजह अल-नीनो का मजबूत होना है। प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से अधिक है और मॉडरेट अल-नीनो की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून के बाकी सीजन में इसका असर और बढ़ सकता है, जिससे बारिश प्रभावित होने की आशंका है।


Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago