Ruchika Singh Apology: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाली किशोरी रुचिका सिंह ने अब माफी मांगी है। उसने एक वीडियो जारी कर अपने बयान पर खेद जताया और कहा कि वह भावनाओं में बहकर ऐसा बोल गई थी। किशोरी ने बताया कि वह दोस्तों के साथ प्रदर्शन में पहुंची थी और वहां मौजूद लोगों से प्रभावित हो गई।
रुचिका सिंह ने वीडियो में कहा कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों के प्रभाव में आकर उसने प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कह दी थीं। उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पूरे देश से माफी मांगी और कहा कि उसे अपने किए पर शर्मिंदगी है। किशोरी ने लोगों से उसे माफ करने की अपील भी की।
सुप्रीम कोर्ट की एक वकील की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ जीरो FIR दर्ज की थी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 353(1) और 356(1) के तहत मामला दर्ज किया। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपक ने रुचिका का बचाव करते हुए कहा था कि गाली देना गलत हो सकता है, लेकिन इसे अपराध नहीं माना जा सकता।
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…