IMD Weather Alert: मौसम विभाग ने 6 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 60-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और उत्तर-पूर्वी राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा भी बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम यूपी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के असर से पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भी तेज बारिश का अनुमान है। आंधी-बारिश और संभावित ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान का खतरा बना हुआ है।
दिल्ली में देर शाम तक तेज आंधी और बारिश की संभावना है, जहां हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। वहीं, यूपी के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। बिहार में 70 किमी प्रति घंटे तक की तूफानी हवाएं चलने की आशंका है। झारखंड, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भी मौसम बिगड़ने की चेतावनी है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…