आगरा में 9 साल की बच्ची को मां बनकर पहले गोद लिया, दलाल बन फिर कराया देह व्यापार

Agra News : यूपी के आगरा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला ने क्रूरता की सारी हदें पार की दी हैं। आगरा की एक महिला ने दो साल पहले एक बच्ची को गोद लिया फिर उससे देह व्यापार में धकेल दिया। बच्ची सिर्फ 9 साल की है। बात न मानने पर उसे थर्ड डिग्री तक देना शुरू कर दिया। थाना सदर पुलिस ने तत्काल कलयुगी मां को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इस तरह के मामले कितने खतरनाक हैं।

हिम्मत करके घर से भागी बच्ची

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सदर थाना क्षेत्र में एक मां अपनी 9 साल की बेटी से देह व्यापार करवा रही थी। बच्ची विरोध करती थी तो उसे पुलिस की थर्ड डिग्री की तरह यातनाएं दी जाती थीं। अत्याचार से परेशान बच्ची ने हिम्मत दिखाई और मां और भाइयों को कमरे में बंद कर भाग आई। राहगीर की मदद से उसकी गुहार पुलिस तक पहुंची।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से गरमाया मामला

रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें पहचान छिपाने के लिए बच्ची का चेहरा ब्लर किया गया था। बच्ची अपनी मां और दो भाइयों पर यातनाएं देकर जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगा रही थी। उसके शरीर की चोटें किसी को भी विचलित करने वाली थीं। कुछ ही देर में वीडियो चर्चा में आ गया। इसी दौरान एसीपी सदर हेमंत कुमार को एक व्यक्ति ने मामले की जानकारी दी। एसीपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची की मां को गिरफ्तार कर लिया। उसके अन्य दो भाइयों की तलाश की जा रही है। मामले में पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

34 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

1 hour ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

1 hour ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago