3 खतरनाक बीमारियों से लड़ रहे सलमान खान, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार और करोड़ो दिलों की धड़कन सलमान खान “द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो” में नज़र आए। जहां बातों ही बातों में उन्होंने अपनी गंभीर बीमारियों के बारे में ज़िक्र किया जो कि है - ब्रेन एन्यूरिज्म, एवी मालफॉर्मेशन और ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया। उनकी उम्र 59 वर्ष है और वह अपनी फिटनेस के लिए बेहद पसंद किए जाते है लेकिन बढ़ती उम्र के साथ स्वास्थ पर असर पड़ना लाज़मी हैं। तो आइए इन बीमारियों के बारे में विस्तार रूप से जाने –

• ब्रेन एन्यूरिज्म

मस्तिष्क के आसपास एक उभार जो गुब्बारे की तरह दिखता है और रक्त से भरा होता है। य़ह नसों पर प्रभाव डालता है और फट भी सकता है जिससे मस्तिषक में रक्तस्राव हो सकता है। यह आमतौर पर धीरे – धीरे विकसित होता है।
इसके लक्षण है – गंभीर सरदर्द , गर्दन में अकड़न , उल्टी , दौरे , आदि।
इलाज में सर्जरी या एंडोवास्कुलर प्रक्रियाएं शामिल हो सकती हैं, जैसे कि कॉइलिंग या स्टेंटिंग।

• एवी मालफॉर्मेशन

इस बीमारी में ब्‍लड वेसेल्‍स में ब्‍लड फ्लो रुक जाता है, या तो कम होने लगता है। यह सूजन और घाव का कारण बन सकता है और रक्त वाहिकाएँ कमज़ोर या फट सकती है। यह शरीर में कहीं भी हो सकता हैं लेकिन ये समान्य तौर पर मस्तिषक या रीढ़ की हड्डी में पाया जाता है।
इसके लक्षण है – सिरदर्द , दौरे , लकवा या कमजोरी , दृष्टि समस्याएं , आदि।
इलाज विकल्पों में सर्जरी, रेडियोथेरेपी, या एंडोवास्कुलर प्रक्रियाएं शामिल हो सकती हैं।

• ट्राइजेनिमल न्यूरेल्जिया

य़ह एक तरह का दर्द होता है जो चहरे के एक हिस्से में होता हैं। इससे चेहरे पर अचानक, तेज, और गंभीर दर्द के दौरे पड़ते हैं और यह दर्द कुछ सेकंड से लेकर कुछ मिनट तक रह सकता है। ये दर्द उस नर्व से जुड़ा होता है जो हमारे चेहरे पर महसूस करने की क्षमता देती है और इसे "ट्राइजेमिनल नर्व" कहते हैं।

इसके लक्षण है – चुभन वाला दर्द , चेहरे को छूने, चबाने, बोलने या दांत साफ करने से दर्द होना।

यह दवाओं या सर्जरी से कंट्रोल में आ सकता है और पूरी तरह ठीक भी हो सकता है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

25 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

39 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

2 hours ago