Categories: Others

गाजियाबाद में कर्ज चुकाने के लिए रच डाली झूठी लूट की कहानी, रीयल बनाने के लिए हायर किए लोग…

Ghaziabad News : थाना कविनगर क्षेत्र के अंतर्गत 16 तारीख को एक कंपनी के मैनेजर अमित से 8.15 लाख की लूट होने की खबर सामने आई थी। इस सूचना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। मैनेजर का कहना था कि वह पैसे बैंक में जमा करने जा रहा था, इसी दौरान कविनगर फ्लावर के नीचे एक बाइक पर दो लोग आए और उन्होंने उसकी आंख में मिर्ची पाउडर डालकर और पिस्तौल दिखाकर पैसे से भरा बैग लूट लिया। पुलिस ने टीमों का गठन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीमों को रवाना किया की।

ऐसे रची अपने ही साथ की लूट की कहानी

इस घटनाक्रम का खुलासा तब हुआ जब आरोपी पकड़े गए। इस मामले में कार्रवाई करते हुए देर रात कवि नगर पुलिस ने तीन अलग-अलग मुठभेड़ में 6 लोगों को गिरफ्तार किया जिसे पैसे से लूट के 4 लाख 30 हज़ार बरामद हुए। पुलिस ने उनके पास से तमंचे, पिस्टल और 2 मोटरसाइकिल बरामद की है जो घटना में इस्तेमाल हुई थी। इस पूरी लूट का मास्टरमाइंड अमित मैनेजर था जिसने लूट की सूचना पुलिस को दी थी। दरअसल अमित ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर यह प्लानिंग बनाई कि मैं पैसा लेकर बैंक में जमा करने जाऊंगा इसी दौरान तुम लोग मेरे साथ लूट करके चले जाना और पैसे का बाद में बटवारा कर लेंगे। उसने अपने दोस्तों को यह भी बताया था कि मैं किस रास्ते से होकर जाऊंगा।

कर्ज चुकाने के लिए अपनाया क्राइम का रास्ता

उसने यह प्लानिंग इसलिए की थी कि उसे पर काफी कर्जा हो रखा था जिस वजह से उसने यह सारी प्लानिंग की।  इस पूरे मामले में उसने 6  लोगों को अपने साथ शामिल किया। इन सभी पर आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि मैनेजर अमित को गिरफ्तार कर लिया है और सभी 6 घायल आरोपियों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ऋषभ भारद्वाज संवाददाता गाजियाबाद

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

4 minutes ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

34 minutes ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

2 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

3 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

3 hours ago