Categories: व्यापार

हर दिन 6000 करोड़… ईरान के खिलाफ जंग में पानी की तरह पैसा बहा रहा इजरायल

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच सैन्य संघर्ष पिछले 7 दिनों से जारी है। दोनों देश पूरी ताकत के साथ एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। इस बीच इजरायल के पूर्व रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल रीम एमीनाक ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि इजरायल इस युद्ध में हर दिन 725 मिलियन डॉलर (करीब ₹6,000 करोड़) खर्च कर रहा है।

जनरल रीम के मुताबिक, ये सिर्फ मिसाइल, जेट ईंधन, बमबारी और सैनिक तैनाती जैसे सीधे खर्च हैं। पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान और प्रोडक्टिविटी में आई गिरावट को भी जोड़ लिया जाए, तो फिर असल खर्च काफी ज्यादा हो जाएगा।

पहले 2 दिन में 12,500 करोड़ फूंके

13 जून को ईरान पर हमला करने के बाद पहले दो दिन में ही इजराइल का खर्च 1.45 अरब डॉलर यानी करीब 12,500 करोड़ रूपए पहुंच गया था। इसमें 593 मिलियन डॉलर (करीब 5 हजार करोड़) तो बमबारी और जेट ईंधन में खर्च हुए हैं।

दोगुना हुआ इजरायल का रक्षा बजट

ईरान से जंग के बीच इजराइल का रक्षा बजट दोगुने से ज्यादा हो गया है। पहले जहां रक्षा बजट 15 अरब डॉलर था, 2025 में यह बढ़कर 31 अरब डॉलर हो गया। बताया जा रहा है कि रक्षा बजट के बढ़ने से स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे अहम क्षेत्र पिछड़ सकते हैं।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

10 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

10 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

12 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

12 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

13 hours ago