BrahMos missiles
BrahMos missiles : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को शनिवार को हरी झंडी दिखाई। ये मिसाइलें लखनऊ स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई में बनाया गया है।
यह उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (UPDIC) के लिए मील का पत्थर बन गया है। साथ ही भारत के रक्षा उत्पादों में आत्मनिर्भरता के संकल्प को भी नई ऊर्जा भी देगा।
विश्व की सबसे तेज और घातक सटीक प्रहार क्षमता वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल प्रणाली की निर्माता ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने लखनऊ की नई इंटीग्रेशन और टेस्ट सुविधा से मिसाइल की पहली खेप तैयार कर ली है। यह अत्याधुनिक इकाई 11 मई को उद्घाटन के बाद पूरी तरह संचालन में आ गई थी।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश की जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। लखनऊ का रक्षा क्षेत्र देश की सुरक्षा आपूर्ति श्रृंखला में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब पाँच महीने पहले वे खुद ब्रह्मोस यूनिट का उद्घाटन कर चुके हैं और आज उसकी पहली खेप रवाना कर दी गई - यह कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन 'सिंदूर' ने साबित कर दिया है कि हमारी जीत की क्षमता अब नियमित रूप से लागू हो रही है और दुनिया ने भारत की ताकत को स्वीकार कर लिया है। देश को भरोसा है कि अब हमारी सुरक्षा-क्षमता और भी अधिक ठोस हो चुकी है। साथ ही रक्षामंत्री ने यह भी कहा कि हमारी निगरानी और सुरक्षा तंत्र चौतरफा सतर्कता बनाए रखे हुए है।
कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ने बूस्टर डॉकिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इसी क्रम में ब्रह्मोस सिम्युलेटर उपकरणों का भी प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा उन्होंने पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मोस के महानिदेशक डॉ. जयतीर्थ आर. जोशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक चेक और जीएसटी बिल सौंपा, जिससे राज्य सरकार को राजस्व प्राप्त होगा। ब्रह्मोस मिसाइलों के उत्पादन से उत्तर प्रदेश में उच्च कौशल वाले युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…