Categories: Othersखेल

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह खेलेंगे सभी पांच टेस्ट ! गौतम गंभीर ने दिए बड़े संकेत

IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। यह सीरीज 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होगी और भारत के लिए ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का पहला असाइनमेंट होगी। इस दौरे में भारत की कप्तानी युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल के हाथों में होगी जो टेस्ट में भारत के नए युग की अगुवाई करेंगे।

बुमराह खेलेंगे कितने टेस्ट?

टीम इंडिया के नए मुख्य कोच गौतम गंभीर ने गुरुवार को बुमराह की भागीदारी को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा हमने अभी यह तय नहीं किया है कि बुमराह कौन से तीन टेस्ट मैच खेलेंगे। यह पूरी तरह सीरीज की दिशा और उनके साथ चर्चा पर निर्भर करेगा। वह खुद भी अपनी फिटनेस और टीम की जरूरतों को अच्छी तरह समझते हैं। गंभीर ने आगे कहा कि बुमराह जैसा खिलाड़ी अपूरणीय होता है, लेकिन टीम के पास पर्याप्त प्रतिभा मौजूद है, जो जरूरत पड़ने पर जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। उन्होंने यह भी दोहराया कि यह एक सुनहरा मौका है अन्य गेंदबाजों के लिए खुद को साबित करने का।

विराट-रोहित युग के बाद नए युग की शुरुआत

सीनियर खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद यह भारत का पहला बड़ा विदेशी दौरा होगा। शुभमन गिल की अगुवाई में टीम न केवल सीरीज जीतने की कोशिश करेगी, बल्कि नए टेस्ट युग की नींव भी रखेगी। स बहुप्रतीक्षित श्रृंखला में भारत की नजर न केवल इंग्लैंड में ऐतिहासिक जीत पर होगी, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण की मजबूत शुरुआत पर भी टिकी होगी।

IND vs ENG : दोनों टीमों के स्क्वाड

भारत टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

इंग्लैंड टीम:
बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्से, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टोंग, क्रिस वोक्स

IND vs ENG: टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टेस्ट-20-24 जून
  • दूसरा टेस्ट -2-6 जुलाई
  • तीसरा टेस्ट-10-14 जुलाई
  • चौथा टेस्ट -23-27 जुलाई
  • पांचवां टेस्ट-31 जुलाई-4 अगस्त
Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

5 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

6 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

7 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

7 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

7 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

8 hours ago