pm modi jammu kashmir visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे. हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह पीएम का पहला पहला दौरा है. दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज 'चेनाब पुल' सहित कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे.
पीएम मोदी चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज 'चिनाब सेतु' का उद्घाटन करेंगे. यह पुल चिनाब नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और जिसकी लंबाई 1,315 मीटर है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री 100 रुपये का एक स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे जिसमें चेनाब ब्रिज का अंकित होगा.
सिक्के के बारे में जानकारी देते हुए सिक्कों के संग्रहकर्ता सुधीर लुणावत ने बताया कि इस स्मारक सिक्के पर चेनाब ब्रिज का चित्र होगा. सिक्के के ऊपरी हिस्से में हिंदी में और निचले हिस्से में अंग्रेजी में "जम्मू-श्रीनगर रेलवे लाइन लिखा होगा और चित्र के ऊपर "चिनाब सेतु 2025" अंकित होगा. सिक्के की दूसरी ओर अशोक स्तंभ के नीचे ₹100 का मूल्य वर्ग और दोनों ओर भारत शब्द हिंदी और अंग्रेजी में अंकित होगा. बता दें कि यह सिक्का कोलकाता टकसाल में तैयार किया गया है. इसमें 50% चांदी, 40% तांबा, 5% निकल और 5% जस्ता का मिश्रण है और इसका वजन 35 ग्राम है.
इसके दौरान प्रधानमंत्री मोदी श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर के बीच दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे. ये दो ट्रेनें घाटी को देश के बाकी अन्य हिस्सों से जोड़ने में नई गति प्रदान करेंगी. इसके अलावा PM उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना के महत्वपूर्ण हिस्सों का भी उद्घाटन करेंगे. USBRL की यह परियोजना 36 सुरंगें और 943 पुल के साथ 272 किलोमीटर लंबी है. इसे लगभग 43,780 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है. . दौरे पर प्रधानमंत्री भारत के पहले केबल-स्टेड रेल पुल 'अंजी पुल' का भी उद्घाटन करेंगे. भारत का यह पुल इंजीनियरिंग की दृष्टि से एक ऐतिहासिक उपलब्धि है.
पीएम मोदी राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर श्रीनगर के संग्राम जंक्शन और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बेमिना जंक्शन पर निर्मित फ्लाईओवरों का लोकार्पण भी करेंगे. साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग-701 पर रफियाबाद से कुपवाड़ा तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना और राष्ट्रीय राजमार्ग-444 पर शोपियां बाईपास सड़क का उद्घाटन करेंगे. कटरा में बनने जा रहे श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस की आधारशिला भी रखी जाएगी. यह रियासी जिले का पहला मेडिकल कॉलेज होगा जिसकी अनुमानित लागत 350 करोड़ रुपये है. प्रधानमंत्री के इस दौरे को जम्मू-कश्मीर के विकास और संपर्क सुविधा को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…