क्रिकेट

खिताब या बदला? अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, इतिहास रचने की दहलीज पर टीम इंडिया

Asia Cup U19 Final 2025: अंडर-19 एशिया कप 2025 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। दुबई स्थित आईसीसी क्रिकेट अकादमी में आज भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबले का रोमांच सीनियर क्रिकेट से कम नहीं है, क्योंकि दांव पर सिर्फ ट्रॉफी नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा और दबदबा भी है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है और उसकी नजरें रिकॉर्ड नौवें खिताब पर टिकी हैं।

भारत-पाकिस्तान आमने-सामने

यह टूर्नामेंट में दूसरी बार है जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को बड़े अंतर से मात दी थी, लेकिन फाइनल में हालात बिल्कुल अलग हैं। उस हार का बदला लेने के इरादे से पाकिस्तान मैदान में उतरा है, जबकि भारत बतौर अजेय टीम अपनी बादशाहत कायम रखने को तैयार है।

भारत का दमदार सफर

फाइनल तक भारत का सफर बेहद दमदार रहा है। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने यूएई, पाकिस्तान और मलेशिया को हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में श्रीलंका को शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। दूसरी ओर पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में यूएई और मलेशिया को हराया, हालांकि भारत के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

अब सबकी निगाहें इस महामुकाबले पर हैं, जहां रन, विकेट और रिकॉर्ड के साथ-साथ जज्बे की भी कड़ी परीक्षा होने वाली है।

ये भी पढ़ें: स्मॉग की गिरफ्त में दिल्ली-NCR, AQI छू रहा 450 का खतरनाक स्तर, हालात और बिगड़ने के आसार!

Shagun Chaurasia

Recent Posts

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

54 seconds ago

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

2 hours ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

2 hours ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

2 hours ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

2 hours ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

3 hours ago