Mitchell Starc created history
Mitchell Starc: Mitchell Starc ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर साल 2025 में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। मिचेल स्टार्क 2025 में टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 10 टेस्ट मैचों की 20 पारियों में 51 विकेट लेकर किया।
The Ashes 2025-26 के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 82 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने एशेज सीरीज़ में अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने महज 11 दिनों के भीतर लगातार तीन टेस्ट मैच जीतकर इंग्लैंड का एशेज जीतने का सपना लगभग तोड़ दिया।
• पर्थ टेस्ट- 2 दिन में जीत
• गाबा टेस्ट- 4 दिन में जीत
• एडिलेड टेस्ट- 5वें दिन नतीजा
• एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का ऑल-राउंड प्रदर्शन
• एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया।
• एलेक्स कैरी- पहली पारी में शतक, दूसरी पारी में 72 रन
• पैट कमिंस- 6 विकेट
• नाथन लायन- 5 विकेट
• स्कॉट बोलैंड- 4 विकेट
एलेक्स कैरी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मिचेल स्टार्क का ऑल-राउंड शो, बल्ले और गेंद से मैच पलटा, तीसरे टेस्ट में मिचेल स्टार्क ने गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दिया।
• पहली पारी: 54 रन + 1 विकेट
• दूसरी पारी: 3 विकेट
स्टार्क की घातक गेंदबाज़ी ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
दूसरी पारी में विकेटकीपर-बल्लेबाज विल जैक्स को आउट करते ही स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में शॉन पोलॉक (421 विकेट) को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद स्टार्क ने एशेज इतिहास में जेम्स एंडरसन (117 विकेट) को भी पछाड़ते हुए अपने विकेटों की संख्या 119 तक पहुंचा दी। अब मिचेल स्टार्क एशेज इतिहास में 9वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं। आखिरी दो टेस्ट मैचों में उन्हें टॉप-5 में पहुंचने के लिए सिर्फ 10 विकेट चाहिए।
• शेन वॉर्न- 195
• ग्लेन मैक्ग्रा- 157
• स्टुअर्ट ब्रॉड- 153
• ह्यू ट्रंबल- 141
• डेनिस लिली- 128
• इयान बॉथम- 128
• बॉब विलिस- 123
• मिचेल स्टार्क- 119
• जेम्स एंडरसन- 117
• मिचेल स्टार्क- 51 विकेट
• मोहम्मद सिराज- 43 विकेट
• ब्लेसिंग मुजरबानी- 42 विकेट
ये भी पढ़ें: खिताब या बदला? अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, इतिहास रचने की दहलीज पर टीम इंडिया
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…