दुनिया

पाकिस्तान में बढ़ता आतंक, बलूच विद्रोहियों ने फिर मचाई दहशतगर्दी

Pakistan Jaffar Express Attacked: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। विद्रोहियों के दहशत फैलाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी क्रम में अधिकारियों ने बताया कि बलूच विद्रोहियों ने जाफर एक्सप्रेस और बोलन मेल यात्री ट्रेनों को निशाना बनाने के लिए दो अलग-अलग बम विस्फोट किए। इन हमलों से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया और रेल यातायात प्रभावित हुआ।

क्या है पूरा मामला

शहर क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शाहिद नवाज ने बताया कि शुक्रवार को मुश्काफ इलाके में पहला बम विस्फोट हुआ, जिससे करीब तीन फीट रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा मस्तुंग जिले के दाश्त इलाके में हुए दूसरे विस्फोट ने भी मुख्य लाइन को नुकसान पहुँचाया। हालांकि दोनों ही ट्रेनें सीधे हमले की चपेट में नहीं आईं, लेकिन ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण बलूचिस्तान और पड़ोसी तीन प्रांतों के बीच रेलवे सेवाएं ठप्प पड़ गईं।

बढ़ाई गई सुरक्षा

सुरक्षा को देखते हुए, अधिकारियों ने शनिवार से क्वेटा से पाकिस्तान के अन्य प्रांतों के लिए ट्रेन संचालन की अनुमति केवल सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद देने का निर्णय लिया। विशेष सुरक्षा इंतजामों के तहत जाफर एक्सप्रेस की एक विशेष सेवा पेशावर के लिए रवाना की गई, जबकि सामान्य रेल सेवाएं सुरक्षा पुष्टि का इंतजार कर रही हैं।

विद्रोहियों ने कई बार बनाया निशाना

जाफर एक्सप्रेस पर यह हमला पहली बार नहीं हुआ है। इस साल ही विद्रोहियों ने कई बार इसे निशाना बनाया। 11 मार्च को ट्रेन पर हुए पहले हमले में आतंकवादियों ने इंजन पर फायरिंग की और करीब 400 यात्रियों को बंधक बना लिया था। उस हमले में 20 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जबकि सुरक्षा बलों ने 33 विद्रोहियों को मार गिराया और बाकी यात्रियों को सुरक्षित बचाया।

विद्रोहियों के लगातार हमलों के बीच यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बना दी गई है। रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां अब हर यात्री ट्रेन के संचालन के समय और मार्ग की सख्त निगरानी कर रही हैं, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें: Mitchell Starc ने रचा इतिहास, 2025 में 50 टेस्ट विकेट लेने वाले बने पहले गेंदबाज

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago