उत्तर प्रदेश

पति नहीं जेठ से बच्चा पैदा करने का दबाव! आगरा में चौकाने वाला मामला

Agra Crime: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत चार्टर्ड अकाउंटेंट महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के साथ-साथ बेहद आपत्तिजनक दबाव डालने के आरोप लगाए हैं। महिला ने शाहगंज थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शादी के समय छुपाया सच

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शादी के समय उसके पति के स्वास्थ्य संबंधी एक महत्वपूर्ण तथ्य उससे छुपाया गया था। शादी के बाद जैसे ही उसे इस तथ्य का पता चला, ससुराल पक्ष का व्यवहार लगातार प्रताड़नापूर्ण और उत्पीड़क बन गया। महिला का आरोप है कि पति की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण संतान को लेकर जब सवाल उठने लगे, तो उसकी सास ने एक हैरान कर देने वाला प्रस्ताव रखा। सास ने संतान की चाहत का हवाला देते हुए उस पर अपने जेठ के साथ संबंध बनाकर बच्चा पैदा करने का दबाव डाला। पीड़िता के अनुसार, इस दौरान जेठ ने भी उसके साथ दुराचार का प्रयास किया।

मारपीट और दबाव

जब महिला ने अपने पति को इस घटना की जानकारी दी, तो उसे समर्थन मिलने के बजाय ससुराल के अन्य सदस्य उसे चुप कराने और विरोध दबाने लगे। महिला के साथ मारपीट की गई और लगातार धमकियां दी गईं, जिससे उसकी जान को खतरा महसूस होने लगा। हालात इतने बिगड़े कि उसके रिश्तेदारों को हस्तक्षेप कर उसे ससुराल से बाहर निकालना पड़ा और अस्पताल में इलाज कराना पड़ा।

पुलिस ने दी जानकारी

पीड़िता ने आगरा के शाहगंज थाना में ससुराल पक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी, मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न, दुराचार के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में शिकायत दर्ज कराई है। ACP लोहा मंडी गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी आरोपों की गहन पड़ताल की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला न केवल परिवारिक संबंधों को शर्मसार करता है, बल्कि समाज में घरेलू उत्पीड़न और महिलाओं के खिलाफ हिंसा की गंभीर स्थिति की ओर भी इशारा करता है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में बढ़ता आतंक, बलूच विद्रोहियों ने फिर मचाई दहशतगर्दी

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago