Abhishek Sharma Fastest Century: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को हेमिल्टन के स्टेडियम में खेला गया है। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 198 रन बनाए। डेरिल मिचल ने 52 गेंदों में 89 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर 13.2 ओवर में 199 रन बना लिए। वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 45 बनाए । वहीं, ओपनर अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों पर 113 रन बनाए। इससे पहले अभिषेक ने 31 गेंदों में तेज सेंचूरी लगाई।
न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 52 गेंदों पर नाबाद 89 रन की शानदार पारी खेली, जबकि फिन एलन ने 40 और बेवॉन जैकब्स ने 39 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट लिया।
भारतीय टीम ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रचते हुए पावरप्ले के 6 ओवर में 118 रन बना दिए। इसके साथ ही भारत ने इस प्रारूप में पावरप्ले के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिसने 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ शुरुआती 6 ओवर में 113 रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड: फिन एलन, डेरिल मिचेल, टिम साइफर्ट, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, जैकब डफी, एडम मिल्ने, मैथ्यू और फिशर हैं।
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह व प्रिंस यादव हैं।
ये भी पढ़ें: CSK के नए कोचिंग स्टाफ का ऐलान, मॉर्कल-मोहित शर्मा समेत 3 को मिली जिम्मेदारी
IVY Bhojpuri Music Awards 2026: राजधानी पटना के बापू सभागार में सोमवार को ‘IVY भोजपुरी…
Israel Election 2026: इजरायल में 27 अक्टूबर 2026 को हो रहे संसदीय चुनाव प्रधानमंत्री बेंजामिन…
Gwalior Train Theft: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान…
ITBP Chief Statement: अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर आमना-सामना होने को लेकर दिए गए…
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है।…
Punjab: पंजाब में नशे से जुड़ी मौतों के बीच मानसा जिले के भम्मे कलां गांव…