टेक

भारत में नहीं बन सकेगी आईफोन की ये सीरीज! चीन की सरकार के दबाव में कंपनी ने उठाया बड़ा कदम

India-China: चीन ने एक बार फिर बड़ी कारस्तानी कर दी है, जिसका खामियाजा न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया को भुगतना पड़ेगा। दरअसल चीन ने अपने 300 कर्मचारियों को भारत से वापस बुला लिया है, जिससे सबसे भारत को तो नुकसान होगा ही साथ ही इससे अमेरिका को भी बड़ा झटका लगा है।

एपल के आईफोन बनाती है फॉक्सकॉन

बता दें, फॉक्सकॉन एपल के लिए आईफोन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। अब फॉक्सकॉन बेंगलुरु के देवनाहाली में एक बड़ा प्लांट लगा रही है, जिससे कि आईफोन की अपकमिंग सीरीज आईफोन 17 को भारत में ही बनाया जा सके। कंपनी चीन की है तो इसमें ज्यादातर इंजीनियर भी चीन के ही हैं, जिन्हें देवनाहाली के आस-पास रहने के लिए घर भी चाहिए। जिस कारण देवनाहाली और उसके आसपास के रियल स्टेट की कीमत में भारी इजाफा भी हुआ है। इस बारे में कर्नाटक के उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर लिखा भी था।

300 एकड़ में बन रहा था प्लांट

वहीं, एपल के सीईओ टिम कुक भी कह चुके हैं कि अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर आईफोन भारत में ही बनाए जाएंगे, जो कि लगभग तय भी था। फॉक्सकॉन का प्लांट लगभग 300 एकड़ में बन रहा था। इसके लिए 30 हजार लोगों के लिए आसपास (India-China) घर भी बन रहे थे। जिससे प्रॉपर्टी की कीमत में 30 से 35 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई थी और साल 2025 के आखिर तक सब बनकर तैयार होने वाला था, लेकिन आखिरी वक्त पर चीन ने धोखा दे दिया है।

300 इंजीनियरों को बुलाया वापस

चीन ने आईफोन बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन के 300 इंजीनियरों को दो महीने के अंदर वापस बुला लिया है। इन्हीं इंजीनियर्स को आईफोन 17 बनाना था, साथ ही उसका टेक्नोलॉजी भी भारत के इंजीनियरों को ट्रांसफर करना था। यही इंजीनियर भारत के इंजीनियरों को इस काबिल बनाने वाले थे कि वो आईफोन जैसे फोन खुद से भारत में बना पाएं, लेकिन आखिरी वक्त पर फॉक्सकॉन ने अपने इंजीनियर वापस बुला लिए और अब इस प्लांट में सिर्फ सपोर्टिंग स्टाफ रह गया है, जो ताइवान का है।

बिना दबाव के कंपनी नहीं उठा सकती थी ये कदम

बड़ी बात तो यह है कि इन इंजीनियरों को वापस बुलाने के पीछे न तो चीन की सरकार ने कोई तर्क दिया है और न ही फॉक्सकॉन की तरफ से कुछ कहा गया है। लेकिन यह तय है कि चीन की सरकार के दबाव के बिना फॉक्सकॉन ये काम नहीं कर सकती थी। चीन की सरकार न तो ये चाहती है कि उसकी टेक्नोलॉजी भारत या किसी भी दूसरे दक्षिण एशियाई देश तक पहुंचे और न ही वो ये चाहती है कि चीन के ऐसे इक्विपमेंट भारत के हाथ लगें। ऐसे में आईफोन 17 का प्रोडक्शन शुरू होने से पहले ही फॉक्सकॉन ने चीन की सरकार के दबाव में इंजीनियर वापस बुलाकर बड़ा झटका दे दिया।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

56 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

1 hour ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago