दुनिया

एलॉन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच अब होगी राजनैतिक लड़ाई, टेस्ला के CEO ने किया नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान

Elon Musk Launches New Political Party:अमेरिका अपना 249 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है लेकिन इस समय देश की राजनीति में हलचल मची हुई है. उद्योगपति और टेक दिग्गज एलॉन मस्क अब राजनीति में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं. एलॉन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर)पर एक पोस्ट में पोल और हाल ही में हुए सर्वेक्षण का हवाला देते हुए एक नई राजनीतिक पार्टी ‘अमेरिका पार्टी’ के गठन की औपचारिक घोषणा की.

एक पार्टी सिस्टम से मिलेगी मुक्ति

अपने पोस्ट में मस्क ने कहा कि आज अमेरिका पार्टी का गठन आपको आपकी स्वतंत्रता वापस दिलाने के लिए किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका अब लोकतंत्र के बजाय एक पार्टी सिस्टम में तब्दील हो चुका है,जो देश को बर्बादी और भ्रष्टाचार की ओर ले जा रहा है.

मस्क ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि जब बात बर्बादी और भ्रष्टाचार से हमारे देश को दिवालिया बनाने की आती है तो हम एक पार्टी सिस्टम में जी रहे हैं, लोकतंत्र में नहीं.उन्होंने दावा किया कि उनकी नई पार्टी अमेरिकी जनता को दो प्रमुख राजनीतिक दलों  रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक  के प्रभुत्व से मुक्ति दिलाएगी और राजनीतिक विकल्पों की नई राह खोलेगी.

65% से ज्यादा लोगों ने किया समर्थन

इससे पहले एलॉन मस्क ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक पोल जारी किया जिसमें पूछा कि क्या हमें अमेरिका पार्टी बनानी चाहिए? इस पोल में लगभग 65.4% लोगों ने हां में जवाब दिया जबकि 34.6% ने मना किया. मस्क ने इस नतीजे को आम नागरिकों के बीच मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था के प्रति असंतोष का स्पष्ट संकेत बताया.उन्होंने लिखा कि जनता ने 2:1 के अनुपात में एक नए राजनीतिक विकल्प की मांग की है और अब वह विकल्प अमेरिका पार्टी के रूप में मौजूद है.

मस्क के राजनीति में प्रवेश के क्या हैं मायने?

बता दें कि एलॉन मस्क पहले भी अमेरिकी राजनीति में समय-समय पर बयान देते रहे हैं,लेकिन यह पहली बार है जब उन्होंने सक्रिय रूप से किसी राजनीतिक दल के गठन की पहल की है. इस घोषणा से पहले वह पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक माने जाते थे,लेकिन हाल ही में उन्होंने ट्रंप प्रशासन से दूरी बना ली है.इसके साथ ही वे DOGE मेम क्रिप्टो आंदोलन से भी अलग हो चुके हैं.

विशेषज्ञों का मानना है कि मस्क का यह कदम अमेरिकी राजनीति के लिए एक डिसरप्टिव मोमेंट साबित हो सकता है, जैसा कि उन्होंने टेस्ला और स्पेस एक्स के जरिये ऑटोमोबाइल और एयरोस्पेस उद्योगों में किया था.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

18 minutes ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

2 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

3 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

3 hours ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

3 hours ago