खेल

11 खिलाड़ियों पर भारी पड़े भारत के गोल्डन बॉय, घरेलू मैदान पर नीरज चोपड़ा ने जीता एनसी क्लासिक टूर्नामेंट का खिताब

Neeraj Chopra NC Classic: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने शानदार खेल दिखाते हुए NC क्लासिक के पहले सीजन का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। पहली बार आयोजित किए गए इस टूर्नामेंट में नीरज ने 86.18 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। नीरज के अलावा इसमें भारत के चार और खिलाड़ी शामिल हुए थे। इनमें साहिल सिलवाल, रोहित यादव, सचिन यादव और यशवीर सिंह शामिल हैं।

ऐसा रहा नीरज का प्रदर्शन

नीरज का पहला थ्रो फ़ाउल गया था। जब वो अपने पहले थ्रो के लिए ग्राउंड पर आए तो फैंस चिल्ला चिल्लाकर उन्हें चियर्स करने लगे। हालांकि नीरज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और थ्रो फ़ाउल कर गया। दूसरे थ्रो में नीरज ने 82.99 मीटर दूर भाला फेंका। इसके बाद तीसरे थ्रो में 86.18 मीटर तक गए। चौथा थ्रो नीरज का फिर से फाउल गया। नीरज का आखिरी थ्रो 82.22 का था।

कोई नहीं दे पाया टक्कर

टूर्नामेंट में कोई भी प्लेयर नीरज से आगे नहीं निकल पाया। केन्या के जूलियस येगो 84.51 मीटर थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर रहे। श्रीलंका के रुमेश पथिरेज ने 84.34 का थ्रो फेंका।
रुमेश पथिरेज ने शुरुआत अच्छी की थी लेकिन बाद में वो अपनी लय बरकरार नहीं रख सके। नीरज चोपड़ा भारत के लिए ओलंपिक में दो बार मेडल जीत चुके हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 में उन्होंने गोल्ड हासिल किया था, वहीं पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर।

हरियाणा में होना था टूर्नामेंट का आयोजन

एनसी क्लासिक टूर्नामेंट शुरू होने से पहले नीरज ने अपने कोच व चेक गणराज्य के महान भाला फेंक खिलाड़ी जान जेलेजनी को सम्मानित किया था। जेलेजनी 98.48 मीटर थ्रो के साथ विश्व रिकॉर्ड धारक हैं। इस टूर्नामेंट का आयोजन हरियाणा के पंचकुला में होने वाला था लेकिन खराब लाइट व्यवस्था के कारण बाद में बेंगलुरु में कराया गया।

 

भारत में नहीं बन सकेगी आईफोन की ये सीरीज! चीन की सरकार के दबाव में कंपनी ने उठाया बड़ा कदम

 

भगोड़े नीरव मोदी का भाई अमेरिका में गिरफ्तार, जानें PNB घोटाले से क्या है कनेक्शन?

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago