Others

भगोड़े नीरव मोदी का भाई अमेरिका में गिरफ्तार, जानें PNB घोटाले से क्या है कनेक्शन?

Nehal Modi: भगोड़े नीरव मोदी के भाई निहाल मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे भारत के लिए बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिकी न्याय विभाग ने भारतीय अधिकारियों को सूचित किया है कि सूचित किया है कि नीरव मोदी के भाई निहाल को अमेरिका में 4 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। भारत की ईडी और सीबीआई द्वारा संयुक्त रूप से दायर प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार यह गिरफ्तारी की गई है।

निहाल पर भी है घोटाले का आरोप

दरअसल, प्रत्यर्पण का अनुरोध क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी सेक्शन 120 बी, 201 IPC और 3 PMLA 2002 के तहत किया गया था। निहाल पर भी नीरव मोदी के साथ पीएनबी से हजारों करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप हैं। CBI और ED की जांच के मुताबिक नीरव मोदी के इस घोटाले को अंजाम देने में उसके भाई निहाल (Nehal Modi) का भी अहम रोल था। इतना ही नहीं, जांच एजेंसियां यूके से नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की भी कोशिश कर रही हैं। इसकी सुनवाई 17 जुलाई को होगी। इसमें निहाल मोदी जमानत के लिए भी अपील कर सकता है और यूएस अथॉरिटी भारतीय एजेंसियों के तर्क पर इसका विरोध करेंगी।

दो आपराधिक आरोपों पर आधारित है प्रत्यर्पण की कार्यवाही

इसमें,अमेरिकी अभियोजकों द्वारा प्रत्यर्पण की कार्यवाही दो आपराधिक आरोपों पर आधारित है। इनमें से पहला धन शोधन का मामला है, जोकि धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 की धारा 3 के अंतर्गत दर्ज है। जबकि दूसरा आपराधिक साजिश का मामला, जो भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी और 201 के तहत है।

निहाल के साथ ही मेहुल चोकसी भी है आरोपी

वहीं, 46 वर्षीय निहाल मोदी भारत में पीएनबी से जुड़े लगभग 13,000 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी के मामले में आरोपी है। जिसे देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक माना जाता है। इतना ही नहीं, इसमें निहाल (Nehal Modi) के साथ उसके भाई नीरव मोदी और रिश्तेदार मेहुल चोकसी का भी नाम शामिल है। जांच एजेंसियों के मुताबिक,निहाल ने घोटाले से अर्जित काले धन को वैध बनाने और छिपाने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। एक तरफ जहां नीरव मोदी पहले से ही ब्रिटेन में प्रत्यर्पण की प्रक्रिया का सामना कर रहा है, ऐसे में निहाल मोदी की यह गिरफ्तारी भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक और कानूनी जीत मानी जा रही है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सोनिया गांधी के सामने प्रणब मुखर्जी ने जताई थी PM बनने की इच्छा? संस्मरण में किया खुलासा

Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2010 में तत्कालीन…

13 minutes ago

शादी के 13 साल बाद पवन कल्याण और पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अलग होने का किया ऐलान

Pawan Kalyan Separation: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण अपनी निजी जिंदगी को…

1 hour ago

BJP नेता के घर पहुंचे ममूटी तो मचा बवाल, लेफ्ट समर्थकों ने घेरा; CPI(M) ने किया किनारा

Mammootty BJP Leader Controversy: मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी एक बार फिर सोशल मीडिया…

2 hours ago

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बम धमाकों से दहशत, बस में जिंदा जला ड्राइवर; कई संदिग्ध गिरफ्तार

Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को बम धमाकों और बसों में आगजनी की…

2 hours ago

ईरान की धमकी से अलर्ट अमेरिका, ब्रिटेन के दूसरे एयरबेस से भी हटाए सैन्य विमान

US Military Aircraft Withdrawn from UK: ईरान से हमले के संभावित खतरे को देखते हुए…

2 hours ago