Dalai Lama and Xi Jinping
Dalai Lama Successor: दलाई लामा के उत्तराधिकारी को लेकर भारत-चीन आमने-सामने आ गया है। चीन के बयान पर विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत किसी की आस्था, धर्म की मान्यताओं और प्रथाओं से संबंधित मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती है। भारत सभी धर्मों की स्वतंत्रता का ख्याल रखता है।
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि दलाई लामा के सभी अनुयायी चाहते हैं कि तिब्बती आध्यात्मिक नेता खुद अपना उत्तराधिकारी चुनें। उन्होंने कहा कि दलाई लामा के मुद्दे पर किसी तरह के भ्रम की कोई जरूरत नहीं है। दुनिया भर में बौद्ध धर्म और दलाई लामा में आस्था रखने वाले सभी लोग चाहते हैं कि वे (अपने उत्तराधिकार पर) फैसला करें। मुझे या सरकार को कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है।
चीन ने शुक्रवार (4 जुलाई, 2025) को केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू की टिप्पणी पर आपत्ति जताई। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि भारत को 14वें दलाई लामा की चीन विरोधी अलगाववादी प्रकृति के बारे में स्पष्ट होना चाहिए और तिब्बत से जुड़े मुद्दों का सम्मान करना चाहिए। दलाई लामा के उत्तराधिकारी को लेकर चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत को अपने शब्दों और कार्यों में सावधानी बरतनी चाहिए। चीन ने कहा कि भारत को तिब्बत से जुड़े मुद्दों पर चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना बंद करना चाहिए।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…