खेल

राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के साथ एलीट लिस्ट में यशस्वी जायसवाल की एंट्री, तोड़ा सुनील गावस्कर का 49 साल पुराना रिकॉर्ड

IND vs ENG : प्रतिभा और निरंतरता का शानदार उदाहरण पेश करते हुए युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. 23 वर्षीय इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी के दौरान सबसे तेज़ 2,000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीयों की सूची में राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली.

40वीं पारी में नया कीर्तिमान

जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर की 40वीं पारी में यह कीर्तिमान हासिल किया.बता दें कि भारत के लिए इस उपलब्धि तक पहुंचने का संयुक्त रूप से सबसे तेज आंकड़ा है. उन्होंने इस सूची में सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और विजय हजारे जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया. इसके साथ साथ खास बात यह रही कि इस मामले में यशस्वी अब सबसे तेज़ भारतीय बन गए हैं,जिन्होंने मात्र 21वें टेस्ट में 2,000 रन पूरे किए. उन्होंने इस उपलब्धि के साथ सुनील गावस्कर के 23 टेस्ट मैचों में बनाए गए रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया.

सबसे कम पारियों में 2,000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय

  • 40 – राहुल द्रविड़
  • 40-वीरेंद्र सहवाग
  • 40- यशस्वी जायसवाल
  • 43 – विजय हजारे
  • 43 – गौतम गंभीर
  • 44 – सुनील गावस्कर
  • 44 – सचिन तेंदुलकर
  • 45 – सौरव गांगुली
  • 46 – चेतेश्वर पुजारा

उम्र का भी नया रिकॉर्ड

जायसवाल 23 वर्ष और 188 दिन की उम्र में इस मुकाम तक पहुंचे हैं, जिससे वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय बन गए हैं. उनसे आगे केवल सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने यह कारनामा 20 वर्ष और 330 दिन की उम्र में कर दिखाया था.

छोटे पारियों में बड़ा असर

भारत की दूसरी पारी में जायसवाल ने महज़ 22 गेंदों में 28 रन की तेजतर्रार पारी खेली,जिसमें छह शानदार चौके शामिल थे. इससे पहले पहली पारी में जायसवाल ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 87 रन बनाए, लेकिन शतक से 13 रन दूर रह गए. उन्हें बेन स्टोक्स ने आउट कर दिया .

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

29 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

50 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago