देश

जगन्नाथ रथयात्रा 2025 का समापन आज, मोदी पहुंचे अर्जेंटीना, मौसम का हाल समेत जानिए आज की बड़ी ख़बरें

Top News Today: ओडिशा के पुरी में आयोजित रथ यात्रा का आज समापन हो जाएगा। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की आज गुंडिचा मंदिर से वापसी है। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद एवं टोबैगो की यात्रा संपन्न करके अर्जेंटीना पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी का एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत किया गया। उधर चुनावी सरगर्मी के बीच बिहार में अपराधी कानून-व्यवस्था को हाथों में ले रहे हैं। राजधानी पटना में बड़े व्यापारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जगन्नाथ रथयात्रा 2025 का समापन आज

ओडिशा के पुरी में आयोजित रथ यात्रा का आज यानी शनिवार को समापन हो जाएगा। भगवान जगन्नाथ की आज बाहुड़ा यात्रा निकाली जाएगी। गुंडिचा मंदिर में एक सप्ताह बिताने के बाद वो भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मंदिर लौट आएंगे। इसके साथ ही रथ यात्रा का समापन हो जाएगा।

अर्जेंटीना पहुंचे पीएम मोदी, हुआ जबरदस्त स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश यात्रा के तीसरे चरण में आज दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना पहुंचे। वो अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलई के अलावा कई फुटबॉलर से भी मिलेंगे। इससे पहले उन्होंने घाना और त्रिनिदाद एंड टोबैगो का दौरा किया था। इंदिरा गांधी के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला विदेश दौरा है।

पटना में बड़े बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या

बिहार के बड़े बिजनेसमैन व भाजपा नेता गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शुक्रवार देर रात उनके अपार्टमेंट के बाहर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। रात साढ़े 11 के करीब गांधी मैदान के रामगुलाम चौक के पास अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी। आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मानसून के कारण भारत में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, गोवा और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, असम , मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, तेलंगाना, त्रिपुरा और केरल में भी बारिश होने की संभावना है।

बर्मिंघम टेस्ट में भारत को बढ़त

बर्मिंघम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 180 रन की बढ़त ले ली है। टीम इंडिया के 587 रन के जवाब में इंग्लैंड 407 रन पर ही सिमट गया। इंग्लैंड की तरफ से स्मिथ-ब्रूक ने 303 रन की पार्टनरशिप की। इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल पाएं।

 

 

अर्जेंटीना पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति मिलेई से करेंगे मुलाकात, भारतीय समुदाय ने किया दिल खोलकर स्वागत

 

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

24 minutes ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

54 minutes ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

1 hour ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

2 hours ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

14 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

15 hours ago